Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

मुख्तार मलिक की हत्या हुई,बंटी गैंग ने उतारा मौत के घाट,मछली ठेकों का था विवाद

 

अपने जमाने में भोपाल में दहशत का दूसरा नाम एवं पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड मुख्तार मलिक मारा गया। राजस्थान में हुई एक गैंगवार में उसे गोली लग गई थी। वह नदी में गिर गया था। पुलिस को उसकी डेड बॉडी मिल गई है। अकलेरा डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मामले में लापता चल रहे गैंगस्टर विक्की वाहिद के भोपाल पहुंचने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि असनावर क्षेत्र के जगलों में मुख्तार मलिक गंभीर हालत में घायल पड़ा हुआ मिला था।

राजस्थान में असनावर थाना प्रभारी हरवंत सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 साथियों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई।
बताया कि राजस्थान के बंटी गैंग ने मुख्तार मलिक गैंग पर फायरिंग की थी क्योंकि मुख्तार मलिक उनके इलाके में पैर जमा रहा था। इस गैंगवार के बाद एक व्यक्ति का शव बुधवार को मिल गया था। मुख्तार मलिक एवं उसके साथी विक्की वाहिद को गोली लगी थी और दोनों नदी में गिर गए थे। ताजा समाचार यह है कि राजस्थान की झालावार पुलिस एसआरजी अस्पताल में एक डेड बॉडी पहुंचाई है जो मुख्तार मलिक की बताई जा रही है।

दो दिन पहले झालावाड़ के पाटन में डैम से मछली पकड़ने को लेकर हुई गैंगवार में गंभीर रूप से घायल कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की मौत हो गई। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 56 संगीन अपराध दर्ज थे। पिछले दिनों कोहेफिजा थाना इलाके में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में भी मुख्तार का नाम सामने आया था। पुलिस ने मुख्तार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। वह तभी से फरार चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक झालावाड़ में भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने को लेकर दो दिन पहले मुख्तार मलिक का प्रतिद्वंद्वी गिरोह से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ से गालियां चली थीं। गैंगवार में मुख्तार मलिक और उसका साथी बदमाश विक्की वाहिद भी घायल हो गया था। शुक्रवार को मुख्तार की उपचार के दौरान मौत हो गई। रायसेन जिले के 34 मील क्षेत्र का रहने वाला मुख्तार मलिक वर्ष 1982 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसके खिलाफ रायसेन, भोपाल के विभिन्न थानों में 56 केस दर्ज थे। वर्तमान में वह श्यामला हिल्स स्थित अहाता रुस्तमखां में पत्नी शीबा के साथ रहता था। अब राजस्थान की पुलिस मुख्तार के मामले में जानकारी जुटाने के लिए भोपाल आएगी।

 

Leave a Reply