Saturday, September 26, 2026
Uncategorized

पत्रकार गिरफ्तार, हैंडग्रेनेड लेकर घूम रहा था

कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक के पास सीआरपीएफ ने आदिल फारूक नामक पत्रकार को 2 ग्रेनेड्स के साथ गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी अमीरा कदल के नजदीक हुए ग्रेनेड हमले के कुछ मिनट बाद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस समय आदिल से पूछताछ कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिल प्रेस एन्क्लेव में CNS न्यूज एजेंसी का सब-एडिटर है।

जम्मू-कश्मीर से जुड़ी जानकारी ट्विटर पर सक्रियता के साथ साझा करने वाले आदित्य राज कॉल ने यह सूचना अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव के पास पत्रकार आदिल फारूक को ग्रेनेड के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआईजी और एसएसपी उससे पूछताछ कर रहे हैं। फारूक मूल रूप से दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के पंपोर के ख्रेव के पास का रहने वाला है। पुलिस को बड़ी सांठगांठ का शक है।

बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने आज (अगस्त 10, 2021) ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था। इस दौरान धमाका हुआ, जिससे 9 स्थानीय घायल हो गए। सबको जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की और कुछ देर में पत्रकार आदिल लालचौक के पास पकड़ा गया।

Leave a Reply