Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

कांग्रेस नेता ने किया बलात्कार,अप्राकृतिक सेक्स महिला के साथ,राहुल गांधी की यात्रा से पहले,एक महिला पहले कर चुकी आत्महत्या

भोपाल । मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आदिवासी नेता उमंग सिंघार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

गृह मंत्री ने बताया कि धार जिले के नौगांव पुलिस थाने में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं गंधवानी विधानसभा से विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य एवं मारपीट भी की है।

महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया। उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उमंग सिंगार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। सिंघार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा, मेरे साथ रहो। इसके बाद वह दिल्ली, गुरुग्राम, भोपाल और धार स्थित आवास उमंग सिंघार के साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का कहने पर आनाकानी करने लगे।

 

उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंघार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़‍ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृति कृत किया गया, वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंघार ने कही थी।
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के प्रवक्ता एवं गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि इनकी पूर्व में और भी पत्नियां थी। आदित्य प्रताप सिंह, SP धार, मध्य प्रदेश ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर गंधवानी विधानसभा से विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ IPC की 498, 377, 376(2), 323, 294,506 धारा लगाई गई है।

पूर्व में भी एक महिला सोनिया घर पर मृत मिली थी

Leave a Reply