Friday, April 24, 2026
Uncategorized

तो प्रधानमंत्री मोदी दिन में 7 बार नमाज पढ़ते-कांग्रेस ,और मंत्री सुनता रहा चुपचाप,

 राजस्थान के झुंझनूं की चिड़वा पंचायत समिति की प्रधान इंद्रा डूडी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है, और साथ ही इस बयान से उनकी हिंदू विरोधी सोच निकलकर भी सामने आई है। बता दें कि सुलताना कस्बे के रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होनें प्रधानमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए मोदी को 7 बार नमाज पढ़वाने को कहा। उन्होनें अपने बयान में कहा कि “अगर इस देश में हिंदुओं से ज्यादा आबादी मुसलमानों की होती, तो प्रधानमंत्री भी दिन में सात बार नमाज पढ़ते हुए दिखते”। साफ तौर पर उनका कहना बहुत ही स्पष्ट था कि वह देश के प्रधानमंत्री से नमाज पढ़वाना चाहती है।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला की मौजूदगी में यह बयान दिया गया और सब के मुँह पर सिर्फ चुप्पी ही थी। मंच पर खड़ी इंद्रा डूडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिंदू-मुस्लिमों को लड़वाने के अलावा कोई काम नहीं करती। यहीं नहीं राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मोदी सरकार यह गलत काम कर रही है। उनके इस बयान से उनका पूरा-पूरा ईशारा मुस्लमानों को बड़ावा देना था। उन्होनें आगे कहा कि मुसलमान भाई दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं, लेकिन हिंदुओं जितनी संख्या उनकी होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में सात बार नमाज पढ़ते।

उन्होंने कहा कि देश को अगर आगे बढ़ाना चहते हो, तो मोदी का साथ छोड़, हाथ को अपनाओं। भाईचारे को जीवित रखते हुए कांग्रेस का साथ निभाओं।

प्रधान इंदिरा डूडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पदम शीशराम ओला की भी कार्यकाल में बात छेड़ी और कहा कि उस समय में दिल्ली में सांसद आवास जिलेवासियों के लिए हमेशा खुला रहता था। वहां खाने-पीने का पर्याप्त इंतजाम रहता था। लेकिन अब जिले के दो सांसदों को जिले की जनता से कोई वास्ता नहीं है। जनता किसी काम से दिल्ली जाती है तो भटकती रहती है।

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह झाझड़िया ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान इंद्रा डूडी, प्रताप सिंह झाझड़िया, रामकरण झाझड़िया, हिरेन्द्र धनखड, भरत सिंह, विकास अधिकारी रण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply