Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

ममता बनर्जी ने कांग्रेस के नीचे लगाया गरम तवा,40 सीट भी नही आएगी इसकी

ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं। कांग्रेस पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं। कांग्रेस पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है। मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को किस बात का इतना अंहकार है। उन्होंने मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते। आप राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते। अगर आप में हिम्मत है तो इलाहाबाद में जाकर जीतकर दिखाओ, वाराणसी में जीतकर दिखाओ। हम भी देखें आपमें कितनी हिम्मत है। ममता ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा बंगाल में आई थी। हम INDIA गठबंधन में हैं। इसके बावजूद भी मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई। मझे प्रशासन के अधिकारियों ने इसके बारे में बताया।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थीकांग्रेस और ममता बनर्जी के मतभेद सतह पर आए अधीर रंजन चौधरी ने कहा – ‘भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार, 2 फरवरी को कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी थी और कहा था कि उन्हें संदेह है कि सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी हासिल कर पाएगी। बनर्जी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भी आलोचना की, जो राज्य के छह जिलों से होकर गुजरी। अब कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है और उनपर बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।

मुर्शिदाबाद में पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “भाजपा बोलती है कि कांग्रेस खत्म हो गई है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। वहीं भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए ममता बनर्जी बोलती हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो बहुत है। भाजपा और PM मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही बात ममता बनर्जी भी बोलती हैं… क्यों भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं? आप(ममता बनर्जी) बोलती हैं कि INDIA गठबंधन का नामकरण आपने किया है, तो फिर आज आपको INDIA गठबंधन क्यों खराब लग रहा है? आपके लिए राज्य पहले है… राहुल गांधी के लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में है।”

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कांग्रेस को अपने बयानों से असहज कर रखा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ममता का कहना है कि मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया। अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे।’

बनर्जी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी, लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। ममता ने कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अब उन्हें सभी 42 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने दें। तब से, हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

बनर्जी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा किअगर आपमें हिम्मत है तो यूपी, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भाजपा को हराएं।

 

 

 

Leave a Reply