Wednesday, February 5, 2025
Uncategorized

दिग्विजय सिंह का इस्तीफा,कांग्रेस की पहली सूची आते ही

दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया

कुछ देर बाद ही ये भी स्पष्ट हो गया कि वायरल पत्र फर्जी है। खुद दिग्विजय सिंह ने इसका खंडन करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

digvijay singh reaction on fake resignation

कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का इस्तीफा वायरल, ट्वीट कर कही बड़ी बात

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में लंबे इंतजार के बाद रविवार की सुबह मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी करते हुए 144 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभी कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम सामने आए ही थे कि कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के इस्तीफे ने प्रदेश की राजनीतिक खलबली मचा दी। वायरल पत्र में उनके कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की गई है। हालांकि, कुछ देर बाद ही ये भी साबित हो गया कि वायरल पत्र फर्जी है। खुद दिग्विजय सिंह ने इसका खंडन करते हुए भाजपा पर तंज कसा है।

Leave a Reply