कांग्रेस की जनाक्रोश रैली से 7 लाख रुपये के 18 मोबाइल फोन चोरी हो गए. इसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का भी फोन है. मोबाइल चोरी को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई नेताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
कांग्रेसी नेताओं ने भोपाल, हबीबगंज थाने सहित एसपी साउथ और एसपी सायबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है.पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले कि कांग्रेस चोरों के निशाने है, लेकिन पुलिस के निशाने पर चोर नहीं है, इसलिए शिकायत करा रहे हैं.
इस मामले में एसपी साईं कृष्णा ने कहा कि पीसी शर्मा ने शिकायत की है कि चोरों की तलाश की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि चोरों का सक्रिय गिरोह पॉलिटिकल रैलियों निशाना बना रहे हैं. इससे पहले भी राजनीतिक रैलियों में चोरी की ऐसी वारदात सामने आ चुकी है. पुलिस ऐसी चोरी रोकने के लिए रणनीति बनाएगी.





