Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

एक और कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

पंजाब और असम के बाद अब त्रिपुरा (Tripura Congress) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।कार्यवाहक अध्‍यक्ष पीयूष कांति बिस्‍वास (Pijush Kanti Biswas) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है, साथ ही राजनीति से सन्‍यास लेने का फैसला किया है।पीयूष कांति का कांग्रेस से इस्‍तीफा देना पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है

त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्‍यक्ष पीयूष कांति बिस्‍वास (Pijush Kanti Biswas) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।बिस्वास को दिसंबर 2019 में कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।  पीयूष कांति ने इस्‍तीफे के साथ ही राजनीति से सन्‍यास लेने का ऐलान किया है, हालांकि चर्चाएं ये भी है कि वे जल्‍द तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

इस्तीफे के बाद पीयूष कांति बिस्‍वास ने कहा- मेरे लिए पद से इस्‍तीफा देना बहुत दर्दनाक है। मैं सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) जी का आभारी हूं, जिन्‍होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। मैं अब राजनीति से सन्‍यास ले रहा हूं और वापस अपने पेशे वकालत में जा रहा हूं।इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव TMC में शामिल हो गई थीं।

Leave a Reply