Monday, April 27, 2026
Uncategorized

कांग्रेस नेता टमाटर चुराता पकड़ाया, ग्रामीणों ने कूटा, पहले डीज़ल चुराते पकड़ा चुका

टमाटर के पौधे चोरी करते पकड़ाया कांग्रेसी पार्षद

बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद को ग्रामीणों ने बुधवार रात टमाटर की नर्सरी चोरी करते खेत से रंगे हाथों पकड़ा है। नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी पार्षद की जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी वायरल हो रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कुसमी पुलिस से की है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है। अपराध दर्ज होने के बाद पार्षद फरार है।

बुधवार रात करीब आठ बजे बारिश का फायदा उठाकर कुसमी नगर पंचायत के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड क्रमांक आठ के पार्षद मो. वाहिद ग्राम अमरपुर के किसान मिथलेश सिंह, महेन्द्र पैकरा, गोवर्धन पैकरा व केदार गुप्ता के खेत से टमाटर के पौधे को चोरी करते हुए गांव के पुरूषोत्तम पैकरा ने देखा। उसने तुरंत फोन से इसकी जानकारी किसान मिथलेश सिंह को दी। मिथलेश सिंह ने अपने साथी परमेश्वर पैकरा के साथ पार्षद को धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। पार्षद वाहिद अली अपनी गलती के लिए माफी मांगी और छोड़ देने की गुहार भी लगाई। ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी और उसकी लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। पार्षद को देर रात नगर पंचायत उपाध्याय जावेद रहमानी, विधायक प्रतिनिधि राशीद आलम, मो. इमरान, मो. शाहिद अली, सैफ अली, शकील अंसारी, सुहैल आलम, सद्दाम खान ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। बता दें कि अमरपुर गांव में किसान बड़ी संख्या सब्जी व मिर्च की खेती करते है। किसान मिथलेश सिंह, महेन्द्र पैकरा, गोवर्धन पैकरा व केदार गुप्ता द्वारा लगाए करीब 13 हजार की लागत से टमाटर नर्सरी तैयार की गई है। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर आरोपी पार्षद के खिलाफ धारा 379 का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पार्षद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पांच महीने जेल में रह चुका है पार्षद-

करीब डेढ़ साल पहले मारपीट कर व हत्या की नीयत से अगवा करने के मामले में आरोपित पार्षद मो. वाहिद सहित कुल 16 लोगों को झारखंड के भंडरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से चार गाड़ियां, छह चाकू, दो लोहे के डंडे और मिर्च पाउडर बरामद किया गया था। आरोपित पार्षद करीब पांच माह गढ़वा जेल में बंद था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया है। इसके पूर्व भी दो साल पहले उसी गांव से पार्षद ने खेत से डीजल पंप चोरी करके ग्राम घुटराडीह में बेच दिया था।

पार्षद किस उद्देश्य से वहां गए थे यह पता करने का विषय है। कहीं मजाक के रूप तो नहीं गए। चूंकि रात का समय था और गलत है तो गलत है। स्थानीय लोगों से चर्चा की जाएगी।

राजेन्द्र तिवारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर

मारपीट व हत्या के मामले में कांग्रेस पार्षद सहित अन्य झारखंड जेल में पांच महीने जेल में रह चुके है। जमानत पर बाहर है। एक सम्मानित पद में रह कर ऐसा कृत्य बिलकुल ठीक नहीं। कांग्रेस का असली चेहरा यही है। ऐसे लोगों को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है।

सोमनाथ भगत

नेता प्रतिपक्ष, नपं कुसमी

बयान

पार्षद के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पार्षद गिरफ्त से बाहर है, पतासाजी जारी है। टीम को घर भेजा गया था परंतु वे वहां नहीं है। चोरी का सामान भी मिल गया है।

प्रकाश राठौर

थाना प्रभारी कुसमी

Leave a Reply