Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

चर्च के पादरी ने 15 साल तक किया बलात्कार,600 बार से ज्यादा,अकेले आस्ट्रेलिया में 4000 से ज्यादा बलात्कारी पादरी

अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में चर्च के पादरी पर एक बच्ची का बलात्कार कर उसे प्रेग्नेंट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पादरी रॉबर्ट एल कार्टर पीड़िता के साथ तब से बलात्कार कर रहा है जब वह 7 साल की थी। बीते 15 सालों में पादरी ने लड़की के साथ 600 से अधिक बार बलात्कार किया। पीड़िता के पिता ने आरोपित पादरी को ‘राक्षस’ करार दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित ‘रॉबर्ट एल कार्टर सेंक्चुअरी चर्च ऑफ क्राइस्ट’ में पादरी है। वह लड़की के घर साथ ही कई अन्य स्थानों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करता था। इसमें दुकान की पार्किंग, दादी का घर और ग्रेटर बाइबिल चर्च में उसने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है।

आरोपित पादरी के खिलाफ जारी वॉरंट में कहा गया है कि उसने साल 2008 में पीड़िता के साथ बलात्कार करना शुरू किया था। वॉरंट में यह भी कहा गया है कि वह रात के समय बच्ची के कमरे में जाता था और बलात्कार करता था। पीड़िता जब 16 साल की थी तब कार्टर ने उसे प्रेग्नेंट कर दिया था। इसके बाद बच्चे को जन्म देने के लिए उसे मजबूर किया।

पीड़िता के पिता का कहना है कि पादरी कार्टर उनके लिए पारिवारिक सदस्य की तरह था। उनकी बेटी उस राक्षस के आसपास तब से थी जब वह मात्र 6 साल की थी। कार्टर उसके लिए हमेशा से ही बड़ा रहा है। ऐसे में लगता है कि बच्ची डर गई होगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह ईसाई मजहब का प्रचार करते घूम रहा है। इसके बाद भी वह यह सब कर रहा है।

बच्ची को प्रेग्नेंट करने और इसके बाद बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर करने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्या होता अगर उस रात वह मर जाती? वह बच्ची को ले गया था और फिर एक कमरे में रखा हुआ था। इसके बाद बच्चे को फायर स्टेशन ले गया और वहाँ छोड़ दिया। अब बेटी अपने बच्चे को वापस पाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply