Bulldozer Action in Fatehpur: मामला मलवा थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव का है, जहां बेशकीमती सरकारी जमीन पर शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह ने अवैध कब्जा कर आलीशान भवन का निर्माण कराया था. एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम ने बताया कि एंटी भू-माफिया अभियान के तहत सोमवार को बिंदकी तहसील अंतर्गत मलवा थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है.
फतेहपुर. यूपी में योगी सरकार की माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और अवैध कारोबार के सहारे साम्रज्य खड़ा करने वालों पर सरकार सख्ती से एक्शन ले रही है. इसी के तहत फ़तेहपुर जिले में शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. बेशकीमती सरकारी जमीन पर करोड़ों की लागत से शराब माफिया के बने आलीशान मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से माफियाओं में हड़कंप मचा है.
मामला मलवा थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव का है, जहां बेशकीमती सरकारी जमीन पर शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह ने अवैध कब्जा कर आलीशान भवन का निर्माण कराया था. एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम ने बताया कि एंटी भू-माफिया अभियान के तहत सोमवार को बिंदकी तहसील अंतर्गत मलवा थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है. एसडीएम के मुताबिक, शराब माफिया मनमोहन सिंह उर्फ राकेश सिंह ने खलियान, नवीन परती व ऊसर के 2430 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर आलीशान भवन का निर्माण किया था. जिसकी कीमत 55 लाख रुपये से अधिक है. बेशकीमती सरकारी जमीन पर हुए इन अवैध निर्माण को आज पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया.
हिस्ट्रीशीटर भी है शराब माफिया
एसडीएम अवधेश निगम का दावा है कि इस शराब माफिया के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है. पूर्व में इस पर दो बार गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है. इसके अलावा यह मलवा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है.





