मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को बीजेपी की कोलकाता के परेड ग्राउंड में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। बता दें, सूत्रों ने ये जानकारी दी है। पीएम मोदी के साथ दोनों फिल्मी सितारें मंच साझा करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ब्रिगेड रैली (Brigrade Rally) में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी (Prasenjit Chatterjee) और फिल्म स्टार देव (Dev) के भी रैली में आने की बातें हो रही है.
बता दें, इससे पहले रिपोर्टों के मुताबिक बीजेपी ने पूर्व टीएमसी सांसद मिथुन चक्रवर्ती को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली के दौरान मंच पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कहा गया है कि ये पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी। बता दें, बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होने हैं जो 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं और 29 अप्रैल को अंतिम दौर का मतदान होगा। राज्य में वोटों की गिनती 2 मई को होगी।
मिथुन से मिले थे RSS प्रमुख
बता दें, 16 फरवरी को मोहन भागवत ने मध आइलैंड में मिथुन चक्रवर्ती के घर पर उनसे मुलाकात की थी। ये मुलाकात 1 घंटे तक चली थी। जिसके बाद अभिनेता के BJP में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उस दौरान चक्रवर्ती ने यह कहते हुए इनकार किया था कि, “मेरा उनके (भागवत) के साथ आध्यात्मिक संबंध है और यह बहुत गहरा है। उन्होंने मुझसे अपने परिवार को नागपुर लाने के लिए कहा। हमने एक साथ नाश्ता किया। कोई राजनीति नहीं। कृपया इसे लिंक न करें।”
वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवर्ती – एक तृणमूल सांसद थे जिन्होंने सारदा चिट फंड घोटाले के बीच 2013 में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। सारदा के ब्रांड एंबेसडर रहे अभिनेता से सीबीआई ने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त करने के लिए पूछताछ की थी। जिसे अभिनेता ने 2015 में ईडी को लौटा दिया था। उन्होंने कथित तौर पर घोटाले में शामिल होने से इनकार किया था। बीजेपी ने चक्रवर्ती के अलावा कोलकाता में पीएम की रैली में शामिल होने के लिए सौरव गांगुली को खुला निमंत्रण जारी किया है।
बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
अक्षय रविवार को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर भाजपा की चुनावी रैली के दौरान न केवल मोदी के साथ मंच साझा करेंगे बल्कि वह एक बड़ी चुनावी रैली में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकषिर्त करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने अक्षय को आमंत्रण भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसके मुताबिक सात मार्च को वह कोलकाता में भाजपा की रैली में शामिल होंगे।
भाजपा के राज्य स्तरीय नेता पिछले हफ्तों में काफी व्यस्त रहे हैं और जिलों-जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे लोगों से बड़ी संख्या में आने और पूरे परेड ग्राउंड को कवर करने की अपील कर रहे हैं। यह इस महानगर का सबसे बड़ा खुला एवं हरा-भरा मैदान है।





