Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS : कांग्रेस में फिर बगावत,26 विधायक 4 मंत्री कल दिल्ली में

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अंदर आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है, अब खबर मिल रही है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुट के 26 विधायकों और 4 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत कर दी है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 विधायकों और 4 मंत्रियों वाला नवजोत सिंह सिद्धू का खेमा दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की मांग करेगा।

उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है, पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनातनी अब तेज होती जा रही है। सिद्धू की नियुक्ति अमरिंदर सिंह के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को दूर करने के लिए की गई थी। लेकिन परिणाम इसका उलटा निकल रहा है.

Leave a Reply