Monday, September 21, 2026
Uncategorized

6 जैन साध्वियों को बेल्ट से जानवरो की तरह पीटा,कांग्रेस समेत INDI नेताओ की बोलती बंद,अपराधी है मुसलमान मोहम्मद अल्ताफ शेख

 

सड़क से गुजर रहीं थी 6 जैन साध्वी, अल्ताफ हुसैन शेख ने पहले किया पीछा फिर बेल्ट से मारा: गुजरात के भरूच की घटना, गिरफ्तार

गुजरात के भरूच में अल्ताफ हुसैन शेख नाम के एक शख्स ने सड़क पर जा रहीं जैन साध्वियों पर हमला बोल दिया। हमला करने से पहले जैन साध्वियों का काफी देर तक पीछा करता रहा। उसने साध्वियों को पैरों से मारा, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 6 श्वेताम्बर साध्वी भरूच से जैन साध्वी विहार के लिए निकलीं थी। उनके साथ विहार का एक सेवक भी था। सेवक कुछ दूर उन्हें छोड़ने के बाद वापस चला गया। इसके बाद साध्वियों ने बिना किसी का साथ लिए रास्ता तय कर रहीं थी। इसी बीच मुहम्मदपुरा का अल्ताफ शेख हुसैन सड़क पर आकर उनका पीछा करने लगा। यह गाँव रास्ते में ही पड़ता है। वह काफी दूर तक उनका पीछा करता रहा और इसके बाद उनको डराने भी लगा।
साध्वियों को डराने धमकाने के बाद अल्ताफ हुसैन शेख साध्वियों के ऊपर चिल्लाने लगा। सादा जीवन बिताने और अमूमन पुरुषों से दूर रहने वाली जैन साध्वियाँ अल्ताफ हुसैन शेख से दूर रहने के लिए चेताती रहीं। उन्होंने जब अल्ताफ से दूर रहने को कहा तो उसने एक साध्वी पर हमला बोल दिया और उन्हें लातों से मारना चालू कर दिया। जब वह जमीन पर गिर गईं तो इसके बाद उसने सभी पर बेल्ट से हमला कर दिया।
अल्ताफ के हमले के दौरान यहीं से गुजर रहे एक शख्स ने साध्वियों को बचाया। उसने गाँव वालों को सूचना दी, जिन्होंने अल्ताफ हुसैन शेख को ढूंढ कर पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। अल्ताफ हुसैन को पुलिस ने मौके पर पहुँच कर हिरासत में ले लिया। अल्ताफ से पुलिस वर्तमान में पूछताछ कर रही है। ऑपइंडिया ने इस मामले में जानकारी के लिए भरूच पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश की है। अभी इस विषय आगे जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी मिलते ही अपडेट दिया जाएगा।

 

Leave a Reply