Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

【LIVE VIDEO】 ट्रक से बांध कर घसीटा,4 गिरफ्तार

। मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक को ट्रक से घसीट कर मार डाला गया। घटना का मुख्य आरोपी महिला सरपंच का पति है। युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया था। पंचायत में उसे अपने तरीके से सजा दे दी।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि नीमच ज़िले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आयी है। मृतक को चोरी की शंका पर बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक वाहन से बांधकर निर्दयता से घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि सतना, इंदौर, देवास और अब नीमच में अमानवीयता की घटनाएँ…? पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, लोग बेख़ौफ़ होकर क़ानून हाथ में ले रहे है, क़ानून का कोई डर नही, सरकार नाम की चीज़ कही भी नज़र नही आ रही है…? मै सरकार से माँग करता हूँ कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर तत्काल आवश्यक कदम उठाये , दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो , प्रदेश में क़ानून का राज स्थापित हो।

Leave a Reply