दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई हिंसा का कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद अंसार का अपने इलाके में काफी दबदबा है। पेशे से कबाड़ी (स्क्रैप डीलर) का काम करने वाला अंसार सोना, शराब, महंगी कारों के साथ हथियार का भी शौकीन बताया जाता है। इसकी झलक इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उसके फोटो में देखने को मिलती है। महज चौथी क्लास तक पढ़ाई करने वाले अंसार का अपराध से भी पुराना नाता है।
जब पुलिस ने इसकी बीएमडब्ल्यू के साथ अंसार के कुछ फोटो देखे तो आशंका जताई गई कि इसके पास लग्जरी गाड़ियां हो सकती हैं। हालांकि, इस सिलसिले में पूछताछ करने पर पता चला कि उसने किसी को ब्याज पर रुपये दिए थे और बदले में उसकी बीएमडब्ल्यू कार कुछ समय के लिए अपने पास रख ली थी। पुलिस अंसार के हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रही है और यह भी आशंका है कि उसके पास पुरानी लग्जरी गाड़ियां और अकूत दौलत हो सकती है, हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Jahangir Puri Violence Update: जहांगीरपुरी हिंसा के मास्टरमांड अंसार की। सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस अंसार के कॉल डिटेल खंगालेगी। साथ ही अंसार के साथियों के कॉल डिटेल भी खंगाले जाएंगे इससे पता चलेगा कि हिंसा की जगह आखिर अंसार को किसने बुलाया था। पूरी जानकारी के लिए अंसार और साथियों का ब्योरा CDR से जुटाया जाएगा। दरअसल बताया जा रहा है कि मस्जिद के अंदर से ही किसी शख्स ने अंसार को फोन किया था और मौके पर बुलाया था। जबकि हिंसा के चश्मदीदों का कहना है कि अंसार पहले से ही हिंसा वाली जगह मौजूद था। उस वक्त शोभायात्रा सी ब्लॉक से गुजर रही थी।
अंसार को लेकर अब तक हुए 10 बड़े खुलासे
अंसार पश्चिम बंगाल का रहने वाला
पश्चिम बंगाल का हल्दिया अंसार का ठिकाना
कोविड काल में अंसार हल्दिया में ही रह रहा था
गैरकानूनी काम के लिए लोगों को बाहर से बुलाता था
बाहरी लोगों को दिल्ली में बसाने का इंतजाम करता था
बाहरी लोगों से कबाड़ का काम करवाता था
कबाड़ की आड़ में काला कारोबार करता था
अंसार ने कई बाहरी लोगों को दिल्ली में बसाया
अंसार महंगी कारों और गोल्ड का शौकीन
जहांगीरपुरी हिंसा में अंसार ने ही झगड़े की शुरुआत की
एक और खुलासा
जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली हिंसा का SDPI कनेक्शन सामने आया है।.हिंसा वाले दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर SDPI का प्रदर्शन चल रहा था जिसमें भड़काऊ भाषण दिए गए। जहांगीरपुरी में मस्जिद तोड़ने की अफवाह उड़ाई गई जिसके बाद वहां हिंसा भड़की। फिलहाल पुलिस SDPI के प्रदर्शन की टाइमिंग की जांच में जुटी है साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रदर्शन में शामिल लोग जंतर मंतर से क्या जहांगीरपुरी भी गए थे ?
पुलिसिया जांच जारी
शनिवार को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, जहांगीरपुरी के साथ साथ जामा मस्जिद और हौज काजी में ड्रोन से निगरानी की।दिल्ली हिंसा मामले में अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं। आरोपीसोनू शेख की पूछताछ से खुलासा हुआ है कि दिल्ली पुलिस सोनू के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सोनू उर्फ यूनुस ने किसी जानने वाले से पिस्तौल ली थी और उसके पास से कोई जिंदा कारतूस नहीं हुआ था। सोनू ने पिस्टल कितने में ली कितनी गोली ली और किस मकसद से ली इसकी पुलिस जांच कर रही है।





