Wednesday, August 12, 2026
Uncategorized

अक्षय कुमार ने माफी मांगी,अब नही करूँगा ऐसा,चाहने वाले गदगद

अक्षय कुमार आजकर एक विज्ञापन की वजह से काफी चर्चा में हैं। दरअसल लोकप्रिय तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन में हाल ही में अक्षय कुमार अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से लोग उनके पुराने इंटरव्यू की क्लिप को शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया उसके बाद अक्षय कुमार ने खुद को इस तंबाकू कंपनी के विज्ञापन से अलग करने का ऐलान किया है। अक्षय कुमार ने देर रात सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

फैंस से मांगी माफी

फैंस से मांगी माफी

अक्षय कुमार ने देर रात एक ट्वीट शेयर करके इसकी जानकारी दी, अक्षय ने ट्वीट में अपना बयान साझा किया है, जिसमे उन्होंने लिखा, मैं आप सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, मेरे सभी फैंस और चाहने वालों से। आप लोगों ने पिछले दिनों जो प्रतिक्रिया दी उससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। मैंने कभी भी तंबाकू का प्रचार नहीं किया है और ना ही आगे कभी करूंगा। मैं आप लोगों की भावनाओं की कद्र करता हूं, जिस तरह से आपने मेरे विमल इलाइची के विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन के पैसों का करेंगे कहीं और इस्तेमाल

विज्ञापन के पैसों का करेंगे कहीं और इस्तेमाल

अक्षय कुमार ने कहा कि मैं पूरी विनम्रता से इस विज्ञापन से खुद को अलग कर रहा हूं, मैं फैसला लिया है कि मैं विज्ञापन से हासिल हुए पूरे पैसे को एक बेहतर काम के लिए इस्तेमाल करूंगा। ब्रांड चाहे तो मेरे विज्ञापन को आगे इस्तेमाल कर सकता है जबतक कि मेरे साथ उनका कानूनी करार है, लेकिन मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि आगे से मैं अपने विज्ञापन चुनते समय काफी ध्यान दूंगा। इसके बदले में मैं आप लोगों से हमेशा प्यार और शुभकामनाओं की दरकार करता हूं।

 अजय-शाहरुख के साथ विज्ञापन

अजय-शाहरुख के साथ विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में जो विमल का विज्ञापन सामने आया था, उसमे देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आ रहे हैं। ये सभी लोग इस पान मसाले का विज्ञापन करते हुए विमल सलाम करते हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार के फैंस ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया और उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने वीडियो शेयर करके कहा कि आखिर कैसे आप अपने पुराने दावे को भूल सकते हैं जिसमे आपने कहा था कि आप कभी भी तंबाकू की कंपनी का प्रचार नहीं करेंगे, लोगों ने अक्षय को उनका पुराना बयान याद दिलाया।

क्या था पुराना वीडियो

क्या था पुराना वीडियो

दरअसल इस विज्ञापन के बाद लोगों ने अक्षय कुमार का जो पुराना वीडियो शेयर किया था, उसमे अक्षय कहते हैं कि कई बार मेरे पास बड़े-बड़े तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन पास आते हैं, वह मुझे इसके लिए कोई भी राशि देने को तैयार होते हैं, लेकिन मैंने फैसला लिया है कि मैं कभी भी तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन नहीं करूंगा। अक्षय के इसी बयान को लोग शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे थे। इसके साथ ही अक्षय के सैनिटरी पैड के विज्ञापन को भी लोग साझा कर रहे थे, जिसमे वह कहते हैं कि फू-फू करने के लिए तेरे पास पैसे हैं लेकिन एक 10 रुपए की सैनिटरी पैड के लिए नहीं।

 

Leave a Reply