Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

जिस बिहार का चन्नी मजाक उड़ा रहा था,प्रियंका गांधी दांत निपोड़ जर ताली पीट रही थी,वहीं का गृहमंत्री होगा पंजाब में

जहां एक तरफ पंजाब विधानसभा इलेक्शन(Punjab Vidhansabha Election) के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी(Charanjeet singh channi) बिहारियों को लेकर एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे थे और प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) वही खड़ी होकर तालियां बजा रही थी। हालांकि परिणाम आने के बाद पंजाब की जनता ने कांग्रेस को ही सत्ता से हटा दिया है इतना ही नहीं मौका इस बार आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) को मिला है।जहां एक तरफ बिहारियों को पंजाब में एंट्री नहीं देने जैसी बातें कही जा रही थी वहीं दूसरी तरफ बिहार का लाल पंजाब में बड़ी कुर्सी की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है।

बिहारियों को भगाने की मंशा पर पानी फेरते हुए यहां की पूरी कानून व्यवस्था की बागडोर अब एक बिहारी के हाथों में सौंपने की तैयारी हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के गृह मंत्री(Punjab Home Minister) के पद की जिम्मेदारी एक बिहारी चेहरे को दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है।सब कुछ सही रहा तो बिहार के गोपालगंज जिले के लाल कुंवर विजय प्रताप सिंह(Kunwar Vijay Pratap Singh) को भगवंत मान(Bhagwant Maan) के सरकार में मंत्री पद पर बैठाया जा सकता है।

विजय कुंवर(Vijay Kunwar) बिहार के गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के करस घाट गांव के रहने वाले हैं। अपने गांव से उनका गहरा लगाव है हर साल त्यौहार में वह अपने गांव जरूर आते हैं और बिहार से गहरे संबंध रखने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पटना यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे विजय प्रताप सिंह है पंजाब में आईजी रह चुके हैं।
चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपने पद से वीआरएस ले लिया था जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के सिंबल पर अमृतसर के नॉर्थ सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया था और वहां से सबसे बड़ी बात कि उन्होंने जीत दर्ज की है ‌जीत के बाद उनका पंजाब के गृह मंत्री बनना तय माना जा रहा है जानकार यह भी मान रहे हैं कि वह पंजाब के गुरदासपुर फिरोजपुर लुधियाना सहित कई जगह पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं ऐसे में इनको पंजाब के बारे में अच्छी जानकारी है।आप नेता के छोटे भाई मुन्ना कुंवर ने कहा है कि पंजाब में आईजी रहते बनवाने वहां की जनता के लिए पूरी ईमानदारी के साथ सेवा दी है उन्हें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तरफ से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
वहीं बिहार से निकले कुंवर विजय प्रताप सिंह की बात करें तो उन्हें पंजाब का तेज तर्रार ऑफिसर में से एक माना जाता है पंजाब एसआईटी के लिए वह कई बड़े मामलों की जांच भी कर चुके हैं।वहीं चुनाव की बात करें तो ईमानदारी से काम करने का परिणाम ही रहा कि उन्हें बहुमत मिला है और जनता ने उन्हें विधायक के रूप में चुना है इसके बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही वह गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवा दे सकते हैं।

Leave a Reply