Wednesday, September 23, 2026
Uncategorized

मुसलमान शिक्षक को गोली मारी,करता था लव जिहाद का समर्थन,दलित हिंदू लड़की के मुंहबोले भाई ने की हत्या

बिजनौर के नजीबाबाद में मंगलवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय शॉपरी के शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल से घर जाते समय आरोपी गौरव राठी ने उन पर तमंचे से गोलियां चला दीं। दो गोलियां लगने के बाद नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नौशाद अहमद स्कूल से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान स्कूल के पास पहले से घात लगाकर बैठे गौरव राठी ने उन पर तमंचे से गोलियां चला दीं। नौशाद को दो गोलियां लगीं।
गोली लगने के बाद नौशाद स्कूल के अंदर की तरफ भागे। वहां मौजूद शिक्षिका तरुणा चौरसिया को उन्होंने बताया कि उन्हें गोली मार दी गई है। शिक्षिका ने तुरंत ई-रिक्शा बुलाया और घायल नौशाद को नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
नौशाद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। परिजन और अन्य लोग उन्हें लेकर एम्स पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने नौशाद अहमद को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी गौरव राठी ने बताया कि गांव का एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को घुमाता था। उसका आरोप है कि मृतक शिक्षक नौशाद अहमद इस बात का समर्थन करते थे। इसी वजह से उसने नौशाद की गोली मारकर हत्या कर दी।
एसपी केके विश्नोई के मुताबिक, आरोपी पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहा है। वह कभी इसे ‘लव जिहाद’ से जुड़ा मामला बता रहा है तो कभी दो दिन पहले हुए विवाद की बात कह रहा है। पुलिस आरोपी के बयानों की जांच कर रही है।
वारदात के बाद गौरव राठी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयानों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
एसपी केके विश्नोई ने बताया कि पुलिस दोपहर तक मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply