Sunday, April 19, 2026
Uncategorized

हिंदू लड़की गई मुसलमाननी दोस्त का बर्थडे मनाने, नशा देकर करवाया,सदाब-फवाद-दानिश से रेप

सहेली ने बर्थडे पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाई हिंदू छात्रा, गेट खुला तो मिले सदाब-फवाद-दानिश: पिज्जा में नशा देकर हुआ रेप, 1 बंगाल से गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी राँची में एक मेडिकल छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी में रेप किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपितों में से एक की पहचान दानिश के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे बंगाल से गिरफ्तार किया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया घटना को अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह राँची में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है और मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है। 9 अप्रैल 2026 की रात उसकी एक सहेली ने उसे बर्थडे पार्टी में आने के लिए कहा। उसे बताया गया कि पार्टी में कई लड़कियाँ भी होंगी, जिससे उसे कोई शक नहीं हुआ।

लेकिन जब वह बिरयातू स्थित एक फ्लैट पर पहुँची, तो वहाँ का माहौल अलग ही था। फ्लैट के पाँचवें फ्लोर पर पहले से ही तीन युवक सदाब, फवाद और दानिश मौजूद थे। वहाँ कोई दूसरी लड़की नहीं थी। शुरुआत में केक काटा गया और सामान्य माहौल दिखाने की कोशिश की गई, जिससे पीड़िता को शुरुआत में संदेह नहीं हुआ।

पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, केक खाने के बाद दानिश ने उसे पिज्जा खाने के लिए दिया। आरोप है कि उसी पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। पिज्जा खाने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगे, आँखों के सामने अंधेरा छाने लगा और शरीर सुस्त पड़ गया।

इसी हालत का फायदा उठाकर दानिश ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी टूट गई और दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। जब उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी, तब उसने अपने मुंबई में रहने वाले भाई से संपर्क किया।

भाई की मदद से उसे लालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।

Leave a Reply