तिलक-माला पहन हिंदू युवती के साथ महाकाल मंदिर में घूम रहा था मोहम्मद जफर, बिना ID के होटल में ठहरा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कूटा, उज्जैन का मामला
मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुस्लिम युवक मोहम्मद जफर हिंदू बनकर घूम रहा था। उसने गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक और पीला कुर्ता पहना हुआ था। बजरंग दल ने बताया कि जफर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती के साथ घूम रहा था। सख्ती से पूछने पर उसने अपनी असली पहचान उजागर की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजरंग दल ने युवक को पकड़ा और उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसका असली नाम जफर है और वह यहाँ दिलवर बनकर उज्जैन में हिंदू युलती के साथ घूम रहा था। बजरंग दल ने जफर की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बजरंग दल ने बताया कि मुस्लिम युवक जफर पंजाब के मोहाली का रहने वाला है, जो हिंदू युवकी को जाल में फँसाकर उज्जैन महाकाल के दर्शन करने लाया था। युवक उज्जैन के नानखेड़ा क्षेत्र स्थित होटल में खुद की असली पहचान छिपाकर हिंदू युवती की आईडी पर ठहरा था। मामला पुलिस थाने पहुँचा, जिसपर एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद ने कहा कि जाँच की जा रही है। मुस्लिम युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।






