पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 17 फरवरी 2026 को अलग-अलग जगहों पर भयानक हमले हुए। बाजौर और बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन और पाकिस्तानी फौज को निशाना बनाकर हुए बम धमाकों में 14 जवान और तीन नागरिकों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले बाजौर जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को मदरसे से टकरा दिया, जिसमें करीब 11 जवान और एक बच्ची की मौत हो गई। इस हमले में पुलिस चेकपोस्ट भी उड़ गया। हमले में कई अन्य जवान और नागरिक भी घायल हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ बन्नू जिले में एक पुलिस स्टेशन के पास मोटरसाइकिल में बम लगा हुआ था, जो फटने से कम से कम 2 लोग मारे गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इन हमलो के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने शंगला जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 3 जवान और कुछ लड़ाकों की मौत हो गई।।






