7 साल के बच्चे से मस्जिद की छत पर रेप, नमाज सिखाने के बहाने ले गया था नोमान शेख: गुजरात के अहमदाबाद की घटना
गुजरात के अहमदाबाद में जमालपुर स्थित गायकवाड़ हवेली इलाके में एक 23 साल के युवक नोमान शेख द्वारा सात साल के मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपित मासूम को नमाज सिखाने के बहाने मस्जिद की छत पर लेकर गया था और वहाँ उसका बलात्कार किया है।
पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित नोमान शेख को गिरफ्तार किया, जो पीड़ित का पड़ोसी है। नोमान बच्चे को बहला-फुसलाकर दोपहर 1:37 बजे मस्जिद की छत पर ले गया और करीब 15 से 20 मिनट तक वहाँ रहकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। घटना के बाद बच्चा घर पहुँचा और उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन में बच्चे के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में आरोपित को बच्चे को छत पर ले जाते हुए देखा गया। आरोपित का पहले भी मारपीट का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर ‘क्राइम सीन रिकन्स्ट्रक्शन’ किया है।






