Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

मोहम्मद ज़ाबिर भाई बनकर घुसा घर मे,ले कर भाग गया,गांव ने किया पूरे मुसलमानों का बहिष्कार

भाई बनकर घर मे घुसा मोहम्मद जाबिर….

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित मथुरा गांव में एक 37 वर्षीय महिला के कथित रूप से अपने चार बच्चों को छोड़ पड़ोस के युवक के साथ फरार होने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। महिला के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मथुरा गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रितु कश्यप 6 सितंबर को अपने ही गांव के मुस्लिम युवक जाबिर के साथ लापता हो गई। राजकुमार ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराते हुए पत्नी की बरामदगी की मांग की थी, लेकिन 21 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला।इस मामले को लेकर शुक्रवार को योग साधना आश्रम, मुजफ्फरनगर के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज गांव पहुंचे और हिंदू समाज की एक पंचायत आयोजित की। पंचायत में पुलिस पर महिला की बरामदगी में ढिलाई का आरोप लगाया गया और एक सप्ताह के भीतर महिला को बरामद न किए जाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई।

पंचायत में स्वामी यशवीर जी ने घोषणा की कि जब तक महिला की बरामदगी नहीं होती, गांव और आसपास के 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले मुस्लिम परिवारों से हिंदू समाज के लोग कोई भी सामाजिक या व्यापारिक संबंध नहीं रखेंगे। उन्होंने यह भी अपील की कि इन परिवारों से लेन-देन पूरी तरह बंद किया जाए।पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि यह कदम “लव जिहाद” के खिलाफ सामूहिक प्रतिक्रिया है और इसे सांप्रदायिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रयास बताया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि महिला की जल्द बरामदगी के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महिला के गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों का गठन कर महिला और युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला के चार छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह छोड़कर गई है, और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि ग्रामीणों को केस की प्रगति से अवगत कराया गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।इस बीच, पीड़ित पति राजकुमार का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ परेशान हैं और पत्नी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जाबिर की दो शादियां पहले से हो चुकी हैं, लेकिन उसके कोई संतान नहीं है।गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply