गजवा-ए-हिंद का ख्वाब और भारत में खिलाफत का राज, टेरर मॉड्यूल का पाकिस्तान कनेक्शन, साजिश की इनसाइड स्टोरी
Terror Module Pakistan Link: भारत में आतंक फैलाने की साजिश लगातार चल रही है. पाकिस्तान जाकिर नाइक जैसे भगोड़ों की मदद से अशांति फैलाने की कोशिशों में जुटा है. कई राज्यों में एक साथ मारे गए छापे में पाकिस्तान से जुड़े एक टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया गया है. कई संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई है.
- पाकिस्तान से जुड़े टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है
- झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र में एकसाथ छापे मारे गए थे
- इस मॉड्यूल के 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया
ऑपरेशन की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली से हुई. 9 सितंबर 2025 को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सटे थीम पार्क के पास एक जाल बिछाया गया. दो आरोपियों आफ़ताब नासिर कुरैशी और सूफ़ियान अबुबकर खान को दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल (.32 बोर) और 15 ज़िंदा कारतूस ले जाते हुए पकड़ा गया.
- अशहर दानिश, निवासी बोकारो, झारखंड, उम्र 23 वर्ष
- आफ़ताब कुरैशी, निवासी कल्याण, मुंबई, उम्र 25 वर्ष
- सूफ़ियान अबुबकर खान, निवासी मुंब्रा, महाराष्ट्र, उम्र 20 वर्ष
- मोहम्मद हुज़ैफ़ यमन, निवासी नरसापुर, तेलंगाना, उम्र 20 वर्ष
- कामरान कुरैशी उर्फ समर खान, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
IED बनाने में महारत
दिल्ली से ऑपरेशन की शुरुआत
नया टेरर मॉड्यूल का पाकिस्तान लिंक सामने आया है. एजेंसियों का कहना है कि इस मॉड्यूल में शामिल संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे और जाकिर नाइक जैसों की तकरीरों को सुनते थे.
कमरे में मिला IED बनाने का सामान
अशहर दानिश खुद को कंपनी का सीईओ, प्रोफेसर या एनजीओ संचालक बताते हुए कई सोशल मीडिया आईडी वाले कई ग्रुप भी बनाए, ताकि उन पर और उनकी गतिविधियों पर किसी भी तरह की निगरानी को छिपाया जा सके. उसने केमिकल्स की खरीद के लिए धन इकट्ठा किया और बारूद बनाने के लिए सल्फर खरीदा था.
अशहर दानिश का खतरनाक इरादा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े आतंकी नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश किया है। गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है क्योंकि पकड़ा गया आतंकी कामरान कुरैशी (26) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सैयद वकार अली का भांजा है।
गिरफ्तारी की पूरी कहानी
तारीख: 10 सितंबर
जगह: शहीद कॉलोनी, ब्यावरा (राजगढ़, मध्यप्रदेश)
गिरफ्तार: कामरान कुरैशी
शुरुआती केस: अवैध हथियार खरीद
खुलासा: पाकिस्तान हैंडलर से सीधा कनेक्शन, ISIS टेरर मॉड्यूल से लिंक
व्हाट्सएप ग्रुप से आतंक की ट्रेनिंग
कामरान जुड़ा था अशहर दानिश (झारखंड) से
ग्रुप में शेयर होते थे कट्टर मौलवियों के वीडियो –
तारिक मसूद
तारिक जमील
जाकिर नाइक
मकसद: युवाओं को कट्टरपंथ और जिहाद की विचारधारा में फंसाना
⚔️ गजवा-ए-हिंद का ब्लूप्रिंट
दिल्ली पुलिस ने अब तक इस नेटवर्क से जुड़े कई आतंकियों को पकड़ा –
अशहर दानिश (बोकारो, झारखंड)
आफताब कुरैशी (मुंबई)
सूफियान अबुबकर खान (मुंब्रा, महाराष्ट्र)
मोहम्मद हुजैफ यमन (तेलंगाना)
कामरन कुरैशी (राजगढ़, मध्यप्रदेश)
इन सभी की प्लानिंग थी टारगेटेड किलिंग्स और देशभर में हमले, ताकि गजवा-ए-हिंद एजेंडा को आगे बढ़ाया जा सके।
सवाल
यह गिरफ्तारी सिर्फ आतंकी नेटवर्क का खुलासा नहीं है, बल्कि इसने यह भी दिखाया है कि आतंकवाद किस तरह राजनीतिक रिश्तों की आड़ लेकर अपनी जड़ें गहरी कर रहा है।






