पति को मारने की धमकी देकर रफीक करता रहा 1.5 साल तक रेप, इस्लाम कबूलने और निकाह का बनाया दबाव: शिकायत के बाद MP पुलिस दबोचा
मध्य प्रदेश के खंडवा में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि टाइल्स लगाने का काम करने वाले रफीक नाम के शख्स ने उसे पति को जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने महिला पर इस्लाम कबूलने और उससे निकाह करने का दबाव भी बनाया।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी महेश दुबे इस मामले की जाँच कर रहे हैं।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित रफीक ने काम के बहाने उससे जान-पहचान बढ़ाई और फिर 5 हजार रुपए के बदले उसका मंगलसूत्र रख लिया। इसके बाद उसने पति को मारने की धमकी देकर बार-बार रेप किया। जब महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया तो रफीक ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।






