कांग्रेस नेताओं ने बयानबाजी तक से पल्ला झाड़ा जैसे ही पता पड़ा कि भोला वास्तविकता में मोहम्मद गुलनवाज़ है
भोला नाम बताकर गुलनवाज करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म, बच्चे को जन्म दिया तो हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपित गुलनवाज निवासी नुसरत नगर बालिका के ग्रह क्षेत्र में आता जाता रहता था। करीब 4 साल से वह आरोपित को जानती थी। आरोपित ने अपना नाम भोला बताया और धीरे-धीरे बालिका से बातचीत शुरू कर दी। बाद में उसने विवाह करने का झांसा दिया और नु
भोला नाम बताकर गुलनवाज करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म, बच्चे को जन्म दिया तो हुआ खुलासा
नाम बदलकर नाबालिग से दुष्कर्म।
देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 17 वर्षीय बालिका ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद नाहर दरवाजा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया
नाहर दरवाजा टीआइ मंजू यादव ने बताया कि जिला अस्पताल से शनिवार को 17 वर्षीय बालिका के भर्ती होने संबंधी सूचना मिली थी। बालिका गर्भवती थी और रात में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बालिका के लेबर रूम में होने के कारण पुलिस जानकारी नहीं ले पाई। रविवार को भी बालिका का स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद शाम को पुलिस ने मामले में पूरी जानकारी ली।
नाम बदलकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार आरोपित गुलनवाज निवासी नुसरत नगर बालिका के ग्रह क्षेत्र में आता जाता रहता था। करीब 4 साल से वह आरोपित को जानती थी। आरोपित ने अपना नाम भोला बताया और धीरे-धीरे बालिका से बातचीत शुरू कर दी। बाद में उसने विवाह करने का झांसा दिया और नुसरत नगर क्षेत्र बुलाकर बालिका से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी मजदूरी करने वाले बालिका के माता-पिता को मिली, तो दोनों के बीच बातचीत बंद कर दी।
नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी
इसी बीच उसने एक पोस्टर में युवक का फोटो देखा, जिसमें नाम गुलनवाज लिखा हुआ था। जब बालिका ने उससे पूछा तो यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बालिका ने किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार को पेट में तकलीफ होने पर स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से मामले की जानकारी पुलिस को मिली। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।






