Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

आखिर गिरफ्तार हुए 4 जिहादी गैंग के,हिन्दू दलित लड़की के शिकारी,मोहम्मद शाहिद अंसारी, साहिल अंसारी, गोलू अंसारी और सुभान अंसारी

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी शाहिद अंसारी ने लड़की से शादी करने का झांसा दिया.

अवनीश कुमार सिंह/मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल रक्सौल के भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास SSB (सशस्त्र सीमा बल) ने 4 मानव तस्करों को एक लड़की के साथ गिरफ्तार किया है. ये लोग लड़की को शादी का झांसा देकर नेपाल ले गए थे और वहां 8 दिनों तक किराए के मकान में रखा. नेपाल से लौटने के दौरान सभी आरोपियों को लड़की के साथ पकड़ लिया गया.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों की पहचान मोहम्मद शाहिद अंसारी, साहिल अंसारी, गोलू अंसारी और सुभान अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये चारों सीतामढ़ी जिले की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ नेपाल ले गए थे. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी शाहिद अंसारी ने लड़की से शादी करने का झांसा दिया. उसने लड़की को लगातार गुमराह किया और नेपाल ले जाकर किराए के मकान में कई दिनों तक अपने साथ रखा. आरोप है कि आठ दिनों तक लड़की को झूठे सपने दिखाकर वहीं कैद रखा गया.

नेपाल से लौटते वक्त पकड़े गए

नेपाल से भारत लौटने के क्रम में जब सभी आरोपी लड़की के साथ रक्सौल स्थित भारत-नेपाल मैत्री पुल से गुजर रहे थे, तभी SSB के जवानों को शक हुआ. चेकिंग के दौरान जब पूछताछ की गई तो मामला खुल गया. इसके बाद जवानों ने चारों आरोपियों और लड़की को तुरंत हिरासत में ले लिया. पूछताछ में सामने आया कि लड़की बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र की रहने वाली है.

पहले से दर्ज थी FIR

लड़की के पिता ने 7 अगस्त को ही बेलसंड थाने में FIR दर्ज कराई थी. FIR में बेटी के अपहरण की आशंका जताई गई थी. इस FIR के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन नेपाल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई के बाद पूरा मामला सामने आ गया. गिरफ्तार आरोपियों को SSB ने हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस जांच जारी

हरैया थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि यह मामला मानव तस्करी और शादी का झांसा देकर लड़की को गुमराह करने से जुड़ा है. अब यह भी जांच की जा रही है कि इन आरोपियों का कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है. फिलहाल लड़की को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है.

Leave a Reply