Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

23% मुसलमानों ने छोड़ा इस्लाम,ज्यादातर बने ईसाई

अमेरिका में 23% मुस्लिमों ने छोड़ा इस्लाम, तुर्की में भी अब इस्लाम न मानने वालों की जमात: मजहब से दूरी बना रही दुनिया भर में मुस्लिमों की एक बड़ी आबादी

दुनिया के कई देशों में मुस्लिम अब अपने ही मजहब से दूरी बना रहे हैं। कुछ इसे छोड़कर दूसरे धर्म अपना रहे हैं तो कुछ पूरी तरह किसी भी धर्म को मानने से इनकार कर रहे हैं। यह आँकड़े बताते हैं कि मुस्लिम समाज का एक हिस्सा अब खुद को इस्लाम से जुड़ा महसूस नहीं करता।

एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में इस्लाम में जन्म लेने वाले 4% लोग अब खुद को मुस्लिम नहीं मानते। इनमें से 1% ने तो दूसरा मजहब भी अपना लिया है। इसी तरह सिंगापुर में भी 3% मुस्लिम इस्लाम को छोड़ चुके हैं।

सबसे चौंकाने वाली स्थिति अमेरिका की है। यहाँ इस्लाम में जन्में हर 100 लोगों में से सिर्फ 77 ही अब मुस्लिम हैं। बाकी 23% इस्लाम छोड़ चुके हैं। इनमें 10% ने किसी और धर्म को अपना लिया है और 13% अब किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करते।

वहीं, भारत की बात करें तो यहाँ मुस्लिम समुदाय के सिर्फ 1% लोग ही अपना मजहब छोड़कर किसी और धर्म में गए हैं। यानी भारत के मुस्लिम मजहब को लेकर कट्टर हैं।

Leave a Reply