Friday, October 18, 2024
Uncategorized

भाजपा ने पार्टी से बाहर किये 4 बदतमीज

भाजपा ने अपने ही नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। जाखड़ ने अपनी पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं को पार्टी के सीनियर लीडर के खिलाफ बोलने की सजा मिली है।

BJP Leaders Expelled : भाजपा से निकाले गए नेताओं में निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। यह चारों नेता होशियारपुर के गढ़शंकर से हैं। आदेशों में लिखा गया है कि ये चारों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार, उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें यदि कोई जिम्मेदारी या कार्य सौंपा गया है तो उसे भी तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

Leave a Reply