पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के बाज़ौर ज़िले में रविवार को जमीयत उलेमा ए इस्लाम फज़्ल (जेयूआई-एफ़) की रैली में हुए धमाके में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई. धमाके में कम से कम 150 लोग घायल हुए हैं.
पुलिस ने बताया कि उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं जो ये इशारा करते हैं कि ये एक आत्मघाती हमला हो सकता है.
अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
(पाकिस्तान में बम धमाका: 50+ की मौत, 150+ घायल… मंच से नेता चिल्लाया नारा-ए-तकबीर, अल्ला-हू-अकबर… इसके बाद हुआ ब्लास्ट – देखें वीडियो)
#PakistanBlast #jihad#Islam #BreakingNews
50 Muslims killed
150 injured
BLAST
by jihadi
For jihadi
Of jihadi@51tankarv @73pl_ @96ap_ @jihadwatchRS @jaesmail @NazBaloch_ @Senator_Baloch @AyeshaRajabAli1 @SanamBalochfans @Saherb1 @dpr_gob @balochi5252 #free_balochistan pic.twitter.com/ATYxkBo5KJ— MNSMEDIAANDPUBLICATIONS News (@aaashumns) July 30, 2023
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भीषण बम ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मौत का आँकड़ा बढ़ सकता है। यह धमाका रविवार (30 जुलाई, 2023) को जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (JUI-F) की रैली में हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बम ब्लास्ट ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले की खार तहसील में हुआ। इस घटना पर खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज शाह जमाल ने कहा है कि आसपास के इलाकों के हॉस्पिटल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से पेशावर व अन्य हॉस्पिटल में ले जाने की कोशिश की जा रही है। ब्लास्ट के बाद पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुँच गए हैं। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी अख्तर हयात ने कहा है कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि यह एक आत्मघाती हमला था। फिलहाल आगे की जाँच कर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (JUI-F) के प्रवक्ता अब्दुल जलील खान ने पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज से कहा है कि धमाका शाम करीब 4 बजे हुआ। उस समय मौलाना लईक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में हुए इस धमाके में JUI-F के प्रमुख नेता मौलाना जियाउल्लाह जान की भी मौत हो गई।
रिपोर्टों के मुताबिक धमाके में जमीयत के एक प्रमुख स्थानीय नेता की भी मौत हो गई है. उनका नाम मौलाना जियाउल्लाह जान बताया गया है.






