Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

अतीक अहमद ने हिन्दू विजय चौधरी को बनाया था,मुसलमान मोहम्मद उस्मान,पत्नी को भी पता नही

प्रयागराज के उमेश पाल हत्या कांड में वांछित और एनकाउंटर में ढ़ेर हुए दूसरे आरोपी को कौंधियारा में लोग ‘नान बाबा’ के नाम से भी जानते हैं और उसे उस्मान नाम अतीक गिरोह के लोगों ने दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये आरोपी की पूरी क्राइम कुंडली

विजय उर्फ उस्मान एनकाउंटर में ढेर
विजय उर्फ उस्मान एनकाउंटर में ढेर

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी विजय चौधरी उर्फ उस्मान प्रयागराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में सोमवार तड़के मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी।

सोमवार तड़के हुआ एनकाउंटर

कौंधियारा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ कौंधियारा थाना क्षेत्र के गोठी और बेलवा के बीच करीब पांच बजे हुई। विजय चौधरी उर्फ उस्मान की गर्दन, सीने और जांघ में गोलियां लगी हैं।

 संवाददाता के मुताबिक आरोपी को कौंधियारा में लोग ‘नान बाबा’ के नाम से भी जानते हैं और उसे उस्मान नाम अतीक गिरोह के लोगों ने दिया है।

उन्होंने बताया कि उस्मान का भाई राकेश चौधरी हिस्ट्रीशीटर है और वह नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में नरेंद्र पाल नाम का एक सिपाही घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सिपाही के हाथ में गोली लगी है और वह कौंधियारा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।

इससे पूर्व, धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि तड़के करीब पांच-साढ़े पांच बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र में उस्मान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

उन्होंने बताया कि उमेश पाल और अन्य दो पुलिसकर्मियों को गोली मारने की घटना में उस्मान शामिल था और उमेश पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी।

इससे पूर्व, उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरबाज 27 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्य घायल हो गए थे।

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने आज तड़के एक एनकाउंटर किया. इस एनकाउंटर में उमेश पाल को पहली गोली मारने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मार गिराया गया. विजय के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने सवाल उठाया और कहा कि हम अतीक अहमद को नहीं जानते थे और मेरे पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है.

प्रयागराज के कोधियारा इलाके के रहने वाले विजय चौधरी को आज तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. आजतक की टीम आज जब विजय के घर पहुंची तो वहां मातम पसरा हुआ था. एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी के घर पर रोने-बिलखने की आवाज आ रही थी. हर कोई पुलिस को कोस रहा था. पूरा परिवार एनकाउंटर की थ्योरी पर ही सवाल उठा रहा है.

पत्नी बोली- हमें भी मार दो
रोती-बिलखती पत्नी कह रही थी कि हम लोग हिंदू हैं, जबरदस्ती हम लोगों का नाम उस्मान बताया जा रहा है. पत्नी ने कहा कि मेरे पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है, मैं किसके सहारे जिऊंगी. पत्नी का कहना है कि हम लोग किसी अतीक को नहीं जानते हैं, वह (विजय चौधरी) तो सीधे थे सिर्फ गाड़ी चलाया करते थे.

अतीक के बेटों ने रखा था उस्मान नाम
हालांकि, पुलिस का दावा है कि विजय चौधरी ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी. उसकी ही गोली से सरकारी गनर की भी मौत हुई है. पुलिस की माने तो विजय चौधरी का नाम अतीक के बेटों ने उस्मान रखा था और वह अतीक अहमद गैंग का शॉर्प शूटर है. उमेश पाल की हत्या में उसने ही पहली गोली चलाई थी, जिसके बाद कई शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

मुखबिर के टिप पर हुई थी शिनाख्त
बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी, लेकिन पहली गोली चलाने वाले विजय उर्फ उस्मान को पहचान नहीं पा रही थी. पुलिस ने फिर अपने मुखबिरों को एक्टिव किया. रविवार को पुलिस के पास एक कॉल आई और उसने उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले विजय के बारे में जानकारी दी.

आज तड़के मार गिराया गया विजय

इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने आउटर एरिया में विजय उर्फ उस्मान को पकड़ने का जाल बिछाया. तड़के जैसे ही पुलिस ने विजय उर्फ उस्मान को पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विजय उर्फ उस्मान ढेर हो गया. विजय उर्फ उस्मान को अतीक गैंग का अहम सदस्य बताया जा रहा है.

 उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी विजय चौधरी उर्फ उस्मान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उस्मान कौंधियारा क्षेत्र का ही रहने वाला था हालांकि कुछ समय से वह माफिया के साथ ही रहता था। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान विजय चौधरी ने ही पहली गोली चलाई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

माफिया ने ही विजय चौधरी को बनवाया था उस्मान

Subscribe to get breaking news alerts

उस्मान का एनकाउंटर होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने निजी चैनल से बातचीत में बताया कि पहले से ही स्पष्ट कर दिया गया था कि उमेश हत्याकांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। दिनदहाड़े एक गवाह और दो पुलिसवालों की हत्या बम फेंककर और गोली चलाकर की गई थी। साफ था कि जो भी मुलजिम होंगे उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा और इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है। बीते दिन ही पुलिस महानिदेशक ने आरोपियों पर इनाम की राशि भी बढ़ाई थी। माफिया अतीक अहमद ने ही विजय चौधरी को उस्मान बनाया था। उस्मान ने जघन्य हत्याकांड में भाग लेकर इस परिवर्तन का हक भी अदा दिया। घटना में शामिल सभी आरोपियों का पीछाकर उन्हें कानून के हवाले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को लेकर दिन प्रतिदिन पुलिस महानिदेशक को मॉनीटर किया जाता था। सभी बेस्ट टीमों को इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। मुठभेड़ के दौरान भी उस्मान ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई इसी बीच उसे ढेर किया गया।

उमेश पाल हत्याकांड में लगातार पुलिस का एक्शन है जारी

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने अब तक एनकाउंटर में दो आरोपियों को ढेर किया है। इनमें उस्मान के अलावा अरबाज का नाम भी शामिल है। ज्ञात हो कि अरबाज ही हत्याकांड के दौरान क्रेटा गाड़ी से हमलावरों को लेकर पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वहीं मामले में पीडीए का भी एक्शन देखने को मिल रहा है। घटना में संलिप्त आरोपियों के अवैध निर्माण को पीडीए के द्वारा ध्वस्त करने का काम भी किया जा रहा है।

Leave a Reply