Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

11 पाकिस्तानी सेना के जवान दो कमांडर को उड़ाया बम धमाके से

PAKISTAN ARMY MEN BLOWNpakistan army suffered heavy casualty

पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य में एक बार फिर फौज पर हमले की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी फौज के काफिले को घेरकर हमला किया गया। दो कमांडर्स समेत कुल 11 सैनिकों की मौत हो गई है।

Big attack on pakistan army: सैनिकों के मारे जाने का दावा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने किया है। पाकिस्तान की सरकार, फौज या ISI की तरफ से अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। बलूचिस्तान में आम लोगों को घर से उठा लेने का आरोप पाकिस्तान की फौज पर लगता रहा है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में उस पर काफी हमले भी होते हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका हुआ है। समा टीवी के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इसके अलावा कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह धमाका बलूचिस्तान के बोलान में हुआ। हमलावरों ने बलूचिस्तान पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर धमाका किया था। ये सभी पुलिसकर्मी क्वेटा में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे। यह धमाका बलूचिस्तान के सीबी जिले के बोलान में हुआ। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। घायल लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है और इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply