Friday, May 1, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी की यात्रा का परिणाम, जिस पार्टी से कांग्रेस गठबंधन वो खत्म,त्रिपुरा में ममता बनर्जी को नोटा ने भी हरा दिया

राहुल गांधी को समझना होगा
बदतमीज प्रवक्ताओं की टीम रखने से कुछ नही होगा,
चापलूसों की जी हुजूरी से कुछ नही होगा,
पैकेज डील में फ़िल्म अभिनेत्रियां या tv स्टार के साथ यात्रा करने से कुछ हासिल नही,

‘अब नॉर्थ ईस्ट ना दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से’, पूर्वोत्तर में प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

Assembly Elections 2023 North East Elections Results: ‘अब नॉर्थ ईस्ट ना दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से’, पूर्वोत्तर में प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

Assembly Elections 2023 Result : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा (Tripura election results 2023), मेघालय (Meghalaya election results 2023) और नागालैंड (Nagaland election results 2023) में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना खत्म हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में बीजेपी, तो नागालैंड में NDPP (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी हो गई है। हालांकि, मेघालय में पेंच फंस गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है

North East Elections 2023 Results: दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट ना ही दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर है। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता। विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं।

‘हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।

तीनों राज्यों के चुनाव नतीजें

मेघालय

मेघालय विधानसभा में त्रिशंकु सरकार के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) गुरुवार को 60 सदस्यीय सदन की मतगणना में भारी बढ़त से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने खाते में अब तक 20 सीटें आई है और पार्टी ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) 11 सीटे जीत चुकी है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के सभी 59 सीटों के रूझान आ चुके हैं। पूर्व गृह मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार होरजू डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है, क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार 60 सदस्यीय विधानसभा की आधी से अधिक सीटों पर विपक्षी वाम-कांग्रेस और टिपरा मोठा से आगे हैं। अगरतला के कर्नल चौमुहानी इलाके में स्थित बीजेपी चुनाव कार्यालय में ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े और होली के त्योहार से पहले ही होली खेली। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।

चुनाव में बीजेपी एक और कार्यकाल के लिए जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। बीजेपी 32 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। प्रतीत होता है कि टिपरा मोठा आईपीएफटी के जनजातीय समर्थन को अपने पाले में करने में कामयाब रही है। पार्टी 13 सीटों पर जीत हासिल की है। विपक्षी दल वाम-कांग्रेस गठबंधन 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नागालैंड

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)-भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन 60 सदस्यीय विधानसभा में गुरुवार को मतगणना के साथ स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने की राह पर अग्रसर है। चुनाव आयोग के मुताबिक, जहां बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं उसकी सहयोगी एनडीपीपी ने 25 सीटें जीती हैं। बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन बहरहाल 37 सीटों पर जीत या आगे चल रहा है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसने दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आई है और एक सीट पर आगे चल रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवारों ने दो सीट पर जीत हासिल की है। आयोग के मुताबिक नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने दो सीट पर जीत हासिल की है। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 6 सीट पर विजयी हुई है और एक सीटों पर आगे चल रही है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने पांच सीटें जीती हैं। इसके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) लगातार एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी पांच साल पहले पिछले नागालैंड विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही थी। यह पार्टी अभी भी किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से न तो सीट जीत सकी है और न बढ़त हासिल करने की स्थिति में है। जिससे कांग्रेस को राज्य में कहीं भी आधार नजर नहीं आ रहा है।

LIVE: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा (Tripura election results 2023), मेघालय (Meghalaya election results 2023) और नागालैंड (Nagaland election results 2023) में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना खत्म हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में बीजेपी, तो नागालैंड में NDPP (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी हो गई है। हालांकि, मेघालय में पेंच फंस गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है

North East Elections 2023 Results: दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब नॉर्थ ईस्ट ना ही दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर है। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता। विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं।

‘हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।

तीनों राज्यों के चुनाव नतीजें

मेघालय

मेघालय विधानसभा में त्रिशंकु सरकार के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) गुरुवार को 60 सदस्यीय सदन की मतगणना में भारी बढ़त से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने खाते में अब तक 20 सीटें आई है और पार्टी ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) 11 सीटे जीत चुकी है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के सभी 59 सीटों के रूझान आ चुके हैं। पूर्व गृह मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार होरजू डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है, क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार 60 सदस्यीय विधानसभा की आधी से अधिक सीटों पर विपक्षी वाम-कांग्रेस और टिपरा मोठा से आगे हैं। अगरतला के कर्नल चौमुहानी इलाके में स्थित बीजेपी चुनाव कार्यालय में ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े और होली के त्योहार से पहले ही होली खेली। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।

चुनाव में बीजेपी एक और कार्यकाल के लिए जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। बीजेपी 32 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। प्रतीत होता है कि टिपरा मोठा आईपीएफटी के जनजातीय समर्थन को अपने पाले में करने में कामयाब रही है। पार्टी 13 सीटों पर जीत हासिल की है। विपक्षी दल वाम-कांग्रेस गठबंधन 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नागालैंड

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)-भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन 60 सदस्यीय विधानसभा में गुरुवार को मतगणना के साथ स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने की राह पर अग्रसर है। चुनाव आयोग के मुताबिक, जहां बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं उसकी सहयोगी एनडीपीपी ने 25 सीटें जीती हैं। बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन बहरहाल 37 सीटों पर जीत या आगे चल रहा है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसने दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आई है और एक सीट पर आगे चल रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवारों ने दो सीट पर जीत हासिल की है। आयोग के मुताबिक नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने दो सीट पर जीत हासिल की है। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 6 सीट पर विजयी हुई है और एक सीटों पर आगे चल रही है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने पांच सीटें जीती हैं। इसके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) लगातार एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी पांच साल पहले पिछले नागालैंड विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही थी। यह पार्टी अभी भी किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से न तो सीट जीत सकी है और न बढ़त हासिल करने की स्थिति में है। जिससे कांग्रेस को राज्य में कहीं भी आधार नजर नहीं आ रहा है।

त्रिपुरा के चुनावी परिणाम आने पर सबसे बुरा हाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रहा। ममता की पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। शुभेंदु अधिकारी ने इस संबंध में पहले ही बयान दिया था। उन्होंने पहले ही कहा था चुनावों में टीएमसी कहीं फ्रेम में नहीं है।
त्रिपुरा तृणमूल कॉन्ग्रेस नोटा
त्रिपुरा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस को नोटा से भी कम मिले वोट 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा मारा। भाजपा की लहर के आगे विपक्षी दल पस्त नजर आए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस का सबसे बुरा रहा है। ममता की पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। त्रिपुरा में तृणमूल कॉन्ग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी सच हुई है।

दरअसल, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी कहीं भी फ्रेम में नहीं है। त्रिपुरा में तृणमूल कॉन्ग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिलेंगे। अब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद आँकड़ों पर नजर डालें तो तृणमूल कॉन्ग्रेस का वोट बैंक नोटा से भी कम नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में नोटा पर 1.36 प्रतिशत वोट पड़ा। वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी को महज 0.88 प्रतिशत ही वोट मिला है।

ममता बनर्जी ने त्रिपुरा विधानसभा की 60 में से 28 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में कई रैलियाँ भी की थीं। हालाँकि भाजपा की लहर के आगे TMC के किसी भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है। कई सीटें तो ऐसी रहीं जहाँ तृणमूल कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी हजार वोटों का आँकड़ा भी पार नहीं कर सके। वहीं अधिकांश सीटों में टीएमसी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

 

चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने अगरतला, रामनगर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के गृह क्षेत्र टाउन बारदोवाली को टारगेट करते हुए करीब 5.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी। हालाँकि ममता ने अगरतला से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। लेकिन टाउन बारदोवाली से तृणमूल कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी को करारी हार मिली है। हालत यह रही कि तृणमूल प्रत्याशी अनंत बनर्जी 1000 वोट भी नहीं जोड़ पाए। उन्हें महज 623 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार रामनगर में तृणमूल प्रत्याशी पूजन विश्वास को महज 2042 वोट मिले।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम…

माणिक साहा के नेतृत्व में उतरी भाजपा को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत मिली है। यहाँ भाजपा को 30 सीटों में जीत मिली है। वहीं 2 सीटों में बीजेपी अब भी आगे चल रही है। यही नहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के खाते में भी एक सीट गई है। ऐसे में त्रिपुरा में भाजपा 33 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए एक बार फिर सरकार बनाते हुए दिख रही है।

Leave a Reply