दंगा भड़का
3 मुसलमानों ने मिल कर की हत्या
1 PFI का सदस्य होने की जानकारी
दिल्ली (Delhi) के बलजीत नगर (Baljit Nagar) में एक हिन्दू युवक (Hindu boy) की पीट-पीटकर हत्या (murder) का मामला सामने आया है। खबर आ रही है कि किसी बात को लेकर युवकों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद तीन युवकों ने नीतेश नाम के एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों के दूसरे धर्म का होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनेकी मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक तीनों आरोपी फरार हैं।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बलजीत नगर में स्थानीय युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगडा हो गया। एक गुट में नीतेश, आलोक और मोंटी थे, जबकि दूसरे गुट में अदनान, उफीजा, और अब्बास नाम के युवक थे। झगड़े में आलोक और नितेश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही नीतेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झगड़े की CCTV फुटेज से पता चला है कि झगड़े से शुरुआत नीतेश और आलोक ने ही की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का मांग है कि नीतेश की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक हिंदू लड़के की हत्या के बाद से तनाव पैदा हो गया है. आक्रोशित लोगों ने इलाके में हंगामा किया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 2 दिन पहले मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक हिंदू युवक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़के की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमला दो दिन पहले हुआ था
जानकारी के मुताबिक यह मामला पटेल नगर के रंजीत नगर इलाके का है. दो दिन पहले यहां रहने वाला नितेश नाम का युवक बाइक से शादी का कार्ड देने गया था। इस दौरान उसकी कुछ युवकों से बात हुई। मामूली हाथापाई के बाद उन्होंने सड़क से नितेश पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नितेश की हत्या में तीन लोग शामिल हैं. तीनों आरोपी एक खास समुदाय के हैं, जिसमें एक पीएफआई का सदस्य भी शामिल है।
इलाके में भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई है
नीतीश की हत्या से नाराज लोग सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं. नितेश को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है।






