Friday, May 8, 2026
Uncategorized

बलात्कारी मोहम्मद नौशाद को गोली मारी पुलिस ने,घर पर बुल्डोजर फिराया,नबालिग दलित को शिकार बनाया था

बलात्कारी को मिली सज़ा
बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की शुक्रवार को पास में ही मेला देखने गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। शनिवार की सुबह वह बेहोशी की हालत में ताड़ीबड़ागांव रूपवार-सिकरहटा मार्ग पर सड़क किनारे पड़ी पाई गई थी। उसके दोनों हाथ की नस काटी गई थी। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुसिन आरोपी को लेकर घटनास्थल पर गई। ताकि नाबालिग लड़की का पर्स और ब्लेड को बरामद कर सके। उसी दौरान आरोपी नौशाद ने झाड़ियों में छिपाए तमंचे से फायर कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष नगरा ब्रजेश सिंह के मुताबिक बरामदगी कराने के लिए नौशाद ने जो स्थान बताया था वहां पर पुलिस उसे लेकर रविवार की अल सुबह साढ़े चार बजे पहुंची थी। वहां झाड़ियों से उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारनी पड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी नौशाद की निशानदेही पर पीड़िता का पर्स और उसकी नस काटने में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर लिया गया है। नौशाद ने पुलिस से पूछताछ के दौरान अपना अपराध भी कुबूल किया है। पुलिस दुष्कर्म की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जबकि पुलिस से पूछताछ के दौरान नौशाद ने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कबूली है।
वहीं दूसरी तरफ नाबालिग से दुष्कर्म की अफवाह पर पीड़िता के गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी के घर के सामने सड़क जाम कर दिया। अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उसके अवैध कब्जे को ढहाने की मांग उठाने लगे। ग्रामीणों ने आरोपी के घर के टेंट का सामान बिखेर दिया और योगी सरकार में घर बुल्डोजर चलाने की मांग करने लगे। इस दौरान आरोपित के घर के पास रखे गए टेंट के सामान को ग्रामीणों ने सड़क पर बिखेर दिया और सड़क पर धरना देने बैठ गए। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में आरोपित के घर का चबूतरा और टेंट शेड को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया।

Leave a Reply