Tuesday, April 21, 2026
Uncategorized

पाकिस्तानियों ने बता दिया, सुअर को इत्र से भी नहला दो,हरकत सुअरों जैसी रहेगी,भिखमंगे प्याज आलू फिर भी मांग रहे

अर्शदीप सिंह को बदनाम करने की PAK साजिश का खुलासा, सरकार ने Wikipedia के अधिकारियों को किया तलब

Arshdeep Singh’s Wikipedia Page Vandalised: रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान अर्शदीप ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर वो यूजर्स के निशाने पर हैं। इसी का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने अर्शदीप के वीकिपीडिया पेज को एडिट कर घटिया साजिश रची।

रविवार को एशिया कप सुपर-4 दौर के मुकाबले में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे। ये मैच काफी दिलचस्प रहा लेकिन भारत को इसमें हार मिली। इस हार के बाद से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। अब उनके खिलाफ पाकिस्तानी साजिश का भंडाभोड़ हुआ है। पाकिस्तान ने अर्शदीप के वीकिपीडिया पेज के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें खालिस्तानी बताने की घटिया साजिश रची। ऐसा करके वो पंजाब के सिखों को भारत के खिलाफ भड़काने की साजिश रच रहा था। यहाँ तक कोई पाकिस्तानी ट्विटर हैन्डल से भी खालिस्तानी वाली ट्वीट किये गए थे। अब इस मामले में केंद्र सरकार वीकिपीडिया के अधिकारियों को तलब किया है और जवाब मांगा है।
Centre Summons Wikipedia Executives After Cricketer Arshdeep Singh's Page Vandalisedआईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया के अधिकारियों को किया तलब
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने आज विकिपीडिया के अधिकारियों को यह बताने के लिए तलब किया है और पूछा है कि कैसे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के पेज पर उन्हें अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन से जोड़ने वाली फर्जी जानकारी प्रकाशित की गई थी।

एक सरकारी अधिकारी बताया कि, “ये मुद्दा बहुत गंभीर है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम विकिपीडिया के अधिकारियों से पूछेंगे कि इस तरह के संपादन को कुछ समय तक कैसे रहने दिया जा सकता है।”

 

अर्शदीप के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़

विकिपीडिया पेज से की गई छेड़छाड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्शदीप सिंह विकिपीडिया के एडिटिड पेज में एक अज्ञात यूजर ने ‘भारत’ की जगह खालिस्तानी शब्द लिख दिया था।

दरअसल, अर्शदीप ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था और इस भारत की हार के लिए टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा था। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर थे। ऐसे में पाकिस्तान ने अपनी नापाक साजिश के तहत खालिस्तानी प्रोपेगेंडा चलाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply