Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

मोहम्मद वसीम खान बन गया राहुल जैन,2 साल झुठ बोलता रहा, छोटे भाई नसीम ने भी कोशिश की बलात्कार की

पुलिस ने जानकारी दी है कि घर में एक बार महिला को अकेला पाकर वसीम खान के छोटे भाई ने भी उसके बलात्कार की कोशिश की।

जयपुर, लव जिहाद, रेप
राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘लव जिहाद’ का मामला (प्रतीकात्मक चित्र)

राजस्थान की राजधानी जयपुर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। बिजनेस वुमन को युवक ने अपने जाल में फँसा कर उसका कई बार बलात्कार भी किया। आरोपित का नाम वसीम खान है, जिसने ‘राहुल जैन’ छद्म नाम रख कर 34 वर्षीय महिला को अपने जाल में फाँसा। पीड़िता ऑनलाइन कपड़ों का व्यापार करती है। आरोपित ने उसे 2 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रखा हुआ था। ये घटना जयपुर के वैशालीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मेडिकल कराया है।

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार, SHO हीरालाल सैनी ने जानकारी दी कि खातीपुरा वैशाली नगर की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वो अपने पति से तलाक के बाद दो बच्चों के साथ यहाँ पर रहती है। 2020 में फेसबुक से उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हुई, बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर दिया। पति से तलाक के बारे में पता चलने के बाद युवक ने महिला से मिलने की इच्छा जताई।

मई 2020 में वसीम खान उससे मिलने के लिए जयपुर आया था। युवक ने उससे शादी का वादा कर के उसके साथ बलात्कार किया। आरोपित ने लालच दिया कि वो उसके साथ रह कर उसके बिजनेस में भी हाथ बँटाएगा व मदद करेगा। लिव-इन रिलेशनशिप में रह कर दोनों साथ-साथ बिजनेस भी करने लगे। आरोप है कि 2 साल साथ रहने के दौरान वसीम खान ने उसका कई बार बलात्कार किया। एक सप्ताह पहले आरोपित उसे अपने घर मेरठ भी ले गया था।

मेरठ में पीड़िता उसके साथ 2 दिनों तक रही। पुलिस ने जानकारी दी है कि घर में एक बार महिला को अकेला पाकर वसीम खान के छोटे भाई ने भी उसके बलात्कार की कोशिश की। चिल्लाने पर वो भाग गया। उसी दौरान महिला को कथित ‘राहुल जैन’ की असली सच्चाई भी पता चली। वसीम के भाई का नाम नसीम खान है, जिसने पीड़िता के साथ बदतमीजी की। 11 जून को सुबह 5 बजे भाग कर वो किसी तरह जयपुर पहुँची। अब आरोपित उसके बच्चों की हत्या की धमकी देते हुए वापस बुला रहे हैं।

Leave a Reply