Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

सनसनीखेज खुलासा: नेहरू ने अपनी किताब में लिखा था कुतुबमीनार का सच,कांग्रेस के हिंदू नेता चुप

दिल्ली की कुतुब मीनार को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है. दावा किया जा रहा है कि कुतुब मीनार का कनेक्शन भी हिंदू मंदिरों से है और कुछ लोग इसे हिंदू सम्राट विक्रमादित्य से जोड़ रहे हैं. अब छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के वरिष्ठ वकील प्रलय थीटे ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है.

पंडित नेहरू ने अपनी किताब में किया था जिक्र
वरिष्ठ वकील प्रलय थीटे ने दावा किया है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी किताब  GLIMPSES OF WORLD HISTORY में लिखा है कुतुब मीनार का निर्माण मंदिरों के अवशेषों से हुआ है. प्रलय थीटे ने बताया कि पंडित नेहरू ने साल 1934 से 1940 के बीच अपनी बेटी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से कई पत्र लिखे थे. इन पत्रों में पंडित नेहरू ने दुनिया के इतिहास के बारे में कई अहम बातें लिखी हैं. उन्हीं पत्रों को बाद में किताब की शक्ल दे दी गई थी.

पंडित नेहरू ने क्या लिखा था किताब में
प्रलय थीटे के अनुसार इंग्लैंड से प्रकाशित इस किताब के पेज नंबर 212 पर पंडित नेहरू ने लिखा है कि “कुतुबुद्दीन ने दिल्ली के नजदीक कुतुब मीनार का निर्माण शुरू कराया था. उसके बाद उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इसका निर्माण पूरा कराया. साथ ही इसके आसपास खूबसूरत मीनारों का भी निर्माण कराया जो आज भी मौजूद हैं. इन बिल्डिंग्स के निर्माण के लिए अधिकतर सामान पुरानी भारतीय बिल्डिंग्स का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें ज्यादातर मंदिर शामिल हैं. भारतीय कारीगरों द्वारा इन इमारतों का निर्माण कराया गया.” कुतुब मीनार को लेकर जो विवाद चल रहा है, ऐसे में पंडित नेहरू द्वारा किए गए दावे की काफी अहमियत है.

क्या है कुतुब मीनार को लेकर विवाद
दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली के अंतिम हिंदू शासक की हार के बाद 1193 में कुतुब मीनार का निर्माण कराया गया था. इसके बाद कुतुबुद्दीन ऐबक के उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इसका निर्माण पूरा कराया और 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने कुतुब मीनार की पांचवी और अंतिम मंजिल का निर्माण कराया.

विहिप का दावा है कि जिसे आज कुतुब मीनार के तौर पर जाना जाता है, वह पहले विष्णु स्तंभ था और कुतुब मीनार को 27 मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद उनके अवशेषों बनाया था. हाल ही में हिंदू संगठनों द्वारा कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग की गई है. यह मामला अब कोर्ट पहुंच गया है. हिंदू संगठनों का दावा है कि कुतुब मीनार परिसर में मौजूद मस्जिद भी एक मंदिर परिसर की जगह बनाई गई है.

Leave a Reply