कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं।
शनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है, इसके लिए लड़ाई लड़ रही है, जबकि बीजेपी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इस उनके साथ आइडियाज फॉर सम्मेलन में शामिल होने सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत विपक्ष के नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ तो भारत को एक भूगोल की तरह देखते हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए भारत लोगों से बनता है। बीजेपी पर हमलावर रहे राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोजगार कम हुए हैं, इसके बावजूद ध्रुवीकरण के कारण सत्ता में बनी हुई है। भारत आज अच्छे हालात नहीं है। बीजेपी ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है। उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं- हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं और हम बातचीत कर सकते हैं। लोकतंत्र के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि अब हर संस्थान पर सरकार का कब्जा हो गया है। हर संस्थान पर हमला किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि लोग कहते हैं कि हमारे पास बीजेपी जैसा कैडेट है, हम कहते हैं कि अगर हमारे पास बीजेपी जैसा कैडेट है, तो हम बीजेपी होंगे, जबकि बीजेपी तो आवाज दबा रही है, हम सभी की आवाज को सुनते हैं, हम लोगों को सुनने के लिए हैं।






