कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला इस समय सवालों के घेरे में हैं। उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, 07 अप्रैल, 2021 को रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि जब वे हरियाणा की कांग्रेस सरकार में बिजली मंत्री थे तब उन्होंने कर्मचारियों के ईपीएफ में गड़बड़ी की थी।
इसको लेकर विजिलेंस जांच कर रही है। वहीं रणदीप सुरजेवाला के साथ-साथ उनके कट्टर समर्थक ईश्वर नैन भी इस समय सवालों के कटघरे में है। विजिलेंस ईश्वर नैन को लेकर भी जांच कर रही है।
फिलहाल, इस शिकायत के बाद से विजिलेंस गंभीरता से जांच करने में जुटी है। ऐसे में अगर रणदीप सुरेजवाला पर लगे आरोप सच साबित होते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ना तय है। बहरहाल, सबकी निगाहे विजिलेंस की जांच पर ही हैं जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।






