आजकल देश भर के अखबार महिलाओं के साथ ज़्यादती की खबरों से भरे होते हैं कहीं कहीं तो हवस खोर मासूम बच्चियों तक को नहीं छोड़ते, इसलिये कभी-कभी मजबूरन पीड़ित लोग खुद ही कानून हाथ में ले लेते हैं ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में देखने को मिला जहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
जहां पर एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौ’त के घाट उतार दिया. यह घटना विशाखापटनम के जट्टादा गांव में हुई, हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले किया. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
वहां एक पीड़ित पिता ने बदला लेने के लिए एक परिवार के छह लोगों की मौ’त की नींद सुला दिया पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों में पुरानी दुश्मनी थी और मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर ह’त्या के आरोपी की बेटी से बला’त्कार किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता पर पागलपन सवार हुआ और गुस्से से भड़के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बेटी से ज़्यादती का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
इस घटना से पुलिस भी सकते में है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर कैसे एक शख्स ने एक परिवार के छह सदस्यों को मौ’त के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
अब इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. खुद को पुलिस के हवाले करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरास्त में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने ह’त्या में इस्तेमाल किया तेज धारदार ह’थियार भी बरामद कर लिया है.
वहीं पुलिस का कहना है कि शख्स ने बदला लेने के लिए एक परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया. जिसमें दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. श’वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दह’शत का माहौल बना हुआ है.






