Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

कुख्यात गुंडे मोहम्मद अब्दुल समीर का फार्म हाउस मिट्टी में मिलाया,मामा बुलडोज़र की कार्यवाही

रविवार को सुबह पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से एंटी माफिया अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। सुबह साढ़े 8 बजे से 10 बजे तक चली इस कार्रवाई में कुख्यात फरार बदमाश अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर पुत्र अब्दुल सत्तार के ग्राम कसार में बने फार्म हाउस में बने दो मंजिला मकान को दो जेसीबी मशीनों की मदद से जमींदोज कर दिया गया है।

रविवार को सुबह लोग रोज की तरह अपनी दिनचर्या शुरू कर रहे थे तभी यह कार्रवाई शुरू कर दी गई। बिजावर एसडीएम राहुल सिलाड़िया और एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में सीएसपी लोकेन्द्र सिंह, डीएसपी शशांक जैन भारी पुलिस बल करीब 50 वाहनों से जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर सटई थाने के ग्राम कसार पहुंच गया। नगर परिषद सटई का मदालखत दस्ता दो जेसीबी मशीनें लेकर वहां मौजूद था। पूरा अमला ्‌रग्राम कसार के बाहर कुख्यात बदमाश अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर के 8 एकड़ में बने फार्म हाउस पर बने मकान को तोड़ने पहुंचा था। एएससपी विक्रम सिंह के अनुसार भैया काटर पर सिटी कोतवाली छतरपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, वसूली सहित अन्य करीब 12 मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों बड़ी कुंजरेटी में हत्या के एक मामले में भैया काटर फरार भी है। तभी से पुलिस ने उसका रिकार्ड खंगालकर उसके खिलाफ एंटी माफिया अभियान के तहत ठोस कार्रवाई करने का मन बना लिया था। भारी-भरकम पुलिस व प्रशासन का अमला देखकर बड़ी संख्या में कसार गांव के लोग भी वहां जमा हो गए थे। चारों तरफ भारी पुलिस बल को तैनात करके करीब 8.30 बजे दो जेसीबी मशीनों से फार्म हाउस के बीच में बने कई कमरों वाले दो मंजिला मकान को तोड़ना शुरू किया गया। देखते ही देखते करीब दो घंटे में लाखों की कीमत वाले इस मकान को कबाड़ और मिट्टी के ढेर में बदलकर जमींदोज कर दिया गया।

तीन दिन में बदमाशों पर तीसरी कार्रवाईः

यहां बता दें कि एंटी माफिया अभियान व आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन दिन में इस तरह की यह तीसरी बड़ी कार्यवाही है। इसके पूर्व 25 मार्च को सुबह 18 वारदातों को अंजाम देकर दहशत और आतंक के पर्याय बने कुख्यात बदमाश शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोव के ग्राम बूढ़ा में 22 हजार वर्ग फिट क्षेत्र में बने फार्म हाउस के आलीशान बंगले को पांच जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया था। इसी दिना 6 मामलों के आरोपित बदमाश योगेश पंडित के चेतगिरी कालोनी में बने घर को भी पुलिस व प्रशासन ने दो जेसीबी मशीनों से जमींदोज कर दिया था। रविवार को जिस मकान को तोड़ा गया था उसके बारे में बताया गया है कि भैया काटर ने कसार गांव के कई लोगों का डरा धमकाकर उनकी और आसपास की जमीन पर कब्जा करके पंचायत से बिना अनुमति के इसे बनाया था। यहां आपराधिक कृत्यों की योजना बनाने सहित कई तरह के अनैतिक कृत्यों को अंजाम दिया जाता था। इस मकान को भैया काटर फरारी हालत में पुलिस से बचने के उपयोग में लाता था। इसी कारण इसे जमींदोज कर दिया गया है। पुलिस की मानें तो 22 बदमाशों की सूची तैयार की गई है, इसमें से अभी 3 पर कार्यवाही की गई है, बाकी पर कार्रवाई होना बाकी है।

Leave a Reply