पीड़िता ने अपने परिजनों को बता या कि जमाल ने सभी बच्चों ने पढ़ाने के बाद रोज की तरह समय से घर भेज दिया था. यहां तक कि पीड़िता की छोटी बहन को भी मूंगफली देकर घर भेज दिया था. लेकिन उसे यह कहते हुए रोक लिया कि तुम्हें अभी और पढ़ाना है. इतना कहने के बाद वह आठ साल की बच्ची को एक कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) में एक आठ साल की बच्ची से रेप (Rape) का मामला सामने आया है. इस घिनौनी वारदात को एक मस्जिद के इमाम ने अंजाम दिया है. आठ साल की बच्ची से जब इमाम ने रेप किया तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा, जिसके बाद 52 साल के इमाम (हाफिज) ने उसे छोड़ दिया. आरोपी ने पीड़िता को कसम खिलाई की वह इस बारे में किसी से नहीं कहेगी. लेकिन घर पहुंचने के बाद पीड़िता के साथ हुई हैवानियत का पता घर वालों को चल गया. इसके बाद उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है. जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है.





