Saturday, May 2, 2026
Uncategorized

सनसनीखेज खुलासा:हिन्दू करते रहे “अगड़ा पिछड़े, जाति, जनजाति, वो हर जगह अपना काम करते रहे

Lucknow : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri district) से एक अजीब सा मामला सामने आया है. जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह (Mahendra Bahadur Singh) के सामने जब ये मामला पहुंचा तो वो भी सुनकर सन्न रह गए.

ये है पूरा मामला

यहां पर धर्मांतरण कोई संगठन या गिरोह के लोग नहीं करा रहे थे बल्कि सरकार विभाग में तैनात एक बाबू लड़के पर मुस्लिम बनने का दबाव बना रहा था. जिसके बाद जिलाधिकारी ने सरकारी बाबू को बुलाकर फटकार लगाई और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया.

शादी प्रमाण पत्र के लिए एडीएम को दिया था आवेदन

दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक शहर के काशीनगर, मोहल्ला निवासी युवक तरुण गुप्ता एक युवती के साथ पहुंचा और शिकायत की कि दोनों शादी करना चाहते हैं और शादी प्रमाण पत्र के लिए एडीएम को आवेदन भी किया है. लेकिन वहां पर तैनात बाबू मुहम्मद साजिद उन पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है और कह रहा है कि पहले धर्म बदलो फिर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा.

युवक ने जिलाधिकारी से शिकायत की

इसके बाद युवक ने जिलाधिकारी से शिकायत की और उसे न्याय मिला. इस मामले को लेकर युवक ने डीएम को एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें सरकार की बाबू की बातें कैद हो गई थी और इसके बाद डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत सरकारी बाबू को बुलाकर जमकर फटकार लगाई. डीएम ने उसका निलंबन की चेतावनी तो महज एक घंटे में विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया.

सहमति से हो रही थी शादी

असल में डीएम के पास पहुंचे तरुण ने बताया कि वह एक हिंदू परिवार से हैं और जिस लड़की से वह शादी कर रहे हैं वह एक मुस्लिम परिवार से है. दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का फैसला किया और इसके लिए एडीएम के वहां आवेदन किया था.
वह कई बार तरूण को टालता रहा और हर बार बाबू एक शर्त रखता है कि अगर आप शादी करना चाहते हैं तो आपको अपना धर्म बदलना होगा तभी सर्टिफिकेट बन सकेगा. युवक और युवती की शिकायत सुनने के बाद डीएम जिलाधिकारी ने तुरंत ही बाबू को बुलाया और फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि एक घंटे के अंदर प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो वह बाबू को निलंबित कर देंगे.

एलआईयू की रिपोर्ट का बना रहा था बहाना

सरकारी बाबू ने इस मामले में डीएम को भी घुमाने की कोशिश की और कहा कि एलआईयू की रिपोर्ट नहीं आई है, जिसके बिना प्रमाण पत्र जारी करना मुश्किल हो रहा है. इसके बाद डीएम ने तत्काल एलआइयू इंस्पेक्टर को तलब किया और उन्होंने बताया कि एडीएम कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है. वहीं डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने नवदंपत्ति को संबंधित प्रमाण पत्र जारी किया गया.

Leave a Reply