Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

पेट्रोल,डीज़ल के दाम में ऐतिहासिक गिरावट की,मोदी सरकार ने,देश के इतिहास में पहली बार 17₹ लीटर तक कम

पेट्रोलियम उत्पादों की महंगाई से त्रस्त आम ग्राहक को केंद्र सरकार ने दीवाली का शानदार उपहार दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटा दी। यह फैसला गुरुवार से प्रभावी हो गया है। केंद्र द्वारा इस बड़ी राहत की घोषणा के तुरंत बाद कई राज्यों में इन उत्पादों पर वैट घटाने का सिलसिला शुरू हो गया। कर्नाटक, गोवा, असम और त्रिपुरा ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात-सात रुपये की कटौती की। ऐसे में इन राज्यों में कुल मिलाकर अब पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से भी कहा है कि वे ग्राहकों को राहत देने के लिए पेट्रोल, डीजल पर वैट की दरें कम करें। खेती के सीजन को देखते हुए भी किसानों को राहत देने के लिए केंद्र ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की बड़ी कटौती की है।
मंगलवार को यानी धनतेरस वाले दिन भी ईंधन के दामों में उछाल आया था, हालांकि डीजल के दाम में कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 110 रुपये के पार पहुंच गया है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 110.04 रुपये और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से उम्मीद है कि उपभोगताओं को राहत मिल सकता है।

 

उत्तर प्रदेश ने पेट्रोल पर वैट सात रुपये और डीजल पर दो रुपये घटाया है, जिसके बाद वहां दोनों उत्पाद 12 रुपये प्रति लीटर सस्ते हुए हैं। इसके साथ ही बिहार ने केंद्र की राहत के अलावा पेट्रोल पर वैट में 1.30 रुपये और डीजल पर 1.90 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हिमाचल प्रदेश ने इन दोनों उत्पादों पर जल्द वैट घटाने की बात कही है।
उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 2 रुपये की कमी का फैसला लिया है। राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया। इसके अलावा मणिपुर और बिहार सरकार ने भी राज्य की जनता को दिवाली के तोहफे के तौर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में राहत देने का एलान किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि गुजरात में तत्काल प्रभाव से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी कर दी जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट कर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की और अपने राज्य में भी पेट्रोल व डीजल पर वैट में कमी का एलान किया। इस ट्वीट में उन्होंने निर्मला सीतारमण को भी टैग किया है। इसके बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने दिवाली के दिन यानि गुरुवार से अपने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपये की कमी करने की घोषणा कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले का अनुसरण करते हुए त्रिपुरा सरकार ने भी कल से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 7 रुपये की कमी करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply