Thursday, April 2, 2026
Uncategorized

मोहम्मद ज़ुल्फ़िक़ार उर्फ गंजा, मोहम्मद असलम उर्फ हरामी गिरफ्तार

पुलिस ने दो चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड जुल्फीकार उर्फ भय्यू है जो विग लगाता है। चेन लूटने के पहले वह बिग निकाल लेता था ताकी सीसीटीवी फुटेज में वह गंजा दिख सके। वारदात के बाद अगले चौराहा पर विग लगाकर फरार हो जाता था। पुलिस ने वारदात के पहले और बाद के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो जवानों ने आरोपित को पहचान लिया।

एएसपी(पश्चिम-2) डाक्टर प्रशांत चौबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम जुल्फिकार अली उर्फ भय्यू खान पुत्र मोहम्मद खान सैय्यद निवासी स्वर्णबाग कालोनी व असलम उर्फ गुड्डू पुत्र गफ्फूर खान निवासी पटेल बाग भूसा मंडी के पास थाना विजयनगर है। सितंबर में एक महिला द्वारा चेन लूट की रिपोर्ट लिखवाई थी। अन्नपूर्णा थाना टीआइ गोपाल परमार ने जब घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो जुल्फीकार के फुटेज मिलें लेकिन वह गंजा दिख रहा था। जब घटना के पहले के फुटेज निकाले तो एक और फुटेज मिला जिसमें जुल्फीकार बिग लगाए दिखा।

जवान धर्मेंद्र और जितेंद्र ने बताया आरोपित जुल्फीकार उर्फ भय्यू है जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की वारदात कर चुका है। स्वजनों ने पूछताछ में बताया जुल्फीकार को दाहोद(गुजरात) पुलिस ने डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम कोर्ट से वारंट लेकर पहुंची और जुल्फीकार को रिमांड पर ले लिया। पूछताछ में बताया उसने असलम उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर कईं महिलाओं को लूटा है। शुक्रवार को पुलिस ने असलम को गिरफ्तार कर तीन चेन बरामद कर ली। एएसपी के मुताबिक जुल्फीकार व असलम के खिलाफ खजराना, पलासिया, एमआइजी, धार, गोधरा, दाहोद, हीरानगर, भरुच सहित कईं थानों में लूट, डकैती के केस दर्ज है।

Leave a Reply