Friday, June 26, 2026
Uncategorized

प्रियंका गांधी को सुननी पड़ी,पूर्व कांग्रेसी एमएलसी से खरी खरी,सब पालतू कुत्ते नही होते

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा और रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह कभी एक ही कश्ती (कांग्रेस पार्टी) के खेवनहार रहे हैं। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह भाजपाई हुए तो दोनों के रिश्ते भी तल्ख हो चुके हैं। रविवार को दोनों आमने-सामने हुए तो तीखा संवाद भी हुआ। प्रियंका व कांग्रेस पार्टी ने इस पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन एमएलसी ने फेसबुक अकाउंट पर कहासुनी शेयर किया है।

दिल्ली के हवाईअड्डे पर टर्मिनल दो से लखनऊ के लिए रविवार देर शाम इंडिगो की फ्लाइट जानी थी। फेसबुक पर एमएलसी दिनेश सिंह ने लिखा है कि वे एग्जिट रो की 19 सी सीट पर बैठे थे, उनके बगल में 19 बी सीट पर एक बुजुर्ग बैठा था, एमएलसी ने लिखा कि बुजुर्ग उन्हें बीमार लगा और प्लेन की बोर्डिंग लगभग पूरी होने वाली थी ये मानकर वे बुजुर्ग को राहत देने के लिए खाली पड़ी 19 डी सीट पर बैठ गए। उन्होंने लिखा कि कुछ देर में प्रियंका वाड्रा आईं और बोलीं कि ये सीट मेरी है।

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का दावा है कि उन्होंने प्रियंका को प्रणाम करके बगल की सीट पर जाने लगे, तभी प्रियंका ने गुस्से में कहा कि इतनी जल्दी हमारी सीट नहीं ले पाओगे। इस पर एमएलसी ने जवाब दिया कि आपकी सीट खतरे में है यही क्या कम है?

Leave a Reply