Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

शाहरुख खान का बेटा समेत ये 8 गिरफ्तार, थोड़ी देर बाद कार्यवाही शुरू,जेल जाना पड़ सकता है

शनिवार की रात को NCB मुंबई में कॉर्डेला द इम्प्रेस नाम के एक क्रूज पर अचानक छापा मारा है। इस पार्टी में छापेमारी के चलते अवैध ड्रग्स को NCB ने बरामद किया है। इसमें सम्मिलित 13 व्यक्तियों में से 8 को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में जिन व्यक्तियों को लिया गया है उनमें बॉलीवुड के मशहूर सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान है। इसके अतिरिक्त तीन लड़कियां भी सम्मिलित हैं।

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, मोहक, नूपुर और गोमित दिल्ली के रहने वाले हैं। मोहक फैशन डिज़ाइनर है जबकि नूपुर भी इसी प्रोफेशन से संबंधित है। नुपुर एक अन्य अपराधी गोमित के साथ मुंबई आई थीं। गोमित हेयर स्टाइलिस्ट हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से दो हरियाणा एवं दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं। इस पार्टी में एंट्री के लिए प्रत्येक व्यक्ति ने 80 हजार रुपये से अधिक की फीस चुकाई थी। एक पुख्ता टिप प्राप्त होने के पश्चात् मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े एवं अन्य NCB अफसर जहाज में आम यात्रियों की भांति सवार हुए तथा जैसे ही रेव पार्टी आरम्भ हुई सबको धर दबोचा।

रिपोर्ट के अनुसार, इन 8 व्यक्तियों को NCB ने गिरफ्तार किया है:-
आर्यन खान
अरबाज मर्चंट
मुनमुन धनीचा
नुपुर सारिका
इश्मीत सिंह
विक्रांत चोकर
गोमित चोपड़ा
मोहक जसवाल

वही इस बीच यह बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान IPL की एक टीम का मालिक होने के कारण फिलहाल दुबई में व्यस्त हैं। मगर मिली खबर के अनुसार, दो अधिवक्ता एनसीबी के कार्यालय में पहुंच चुके हैं। सुपर स्टार के बेटे के बचाव में यह टीम आई है।

Leave a Reply