झारखण्ड के हजारीबाग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, हिन्दू नाम रखकर एक मुस्लिम युवक ने करोड़ों रूपये की ठगी कर ली, हजारीबाग सदर थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया है, दैनिक जागरण के मुताबिक़, पेलावल निवासी मो. जावेद रामगनर के सुशीला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 में ऋषभ शर्मा के नाम से रहकर ठगी का कारोबार संचालित कर रहा था। इसके गिरोह में तकरीबन एक दर्जन लोग हैं. इनमें चार हजारीबाग के रहने वाले हैं। उसने नौकरी लगाने के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने ठग के साथ उसकी पत्नी पूनम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।
मो. जावेद उर्फ ऋषभ शर्मा ने वर्ष 2012 में जमशेदपुर में पढ़ाई करने वाली छात्रा बिहार के छपरा निवासी पूनम शर्मा से हिंदू बनकर शादी की। उसने कोर्ट शपथ पत्र के जरिए शादी की बात स्वीकार की। 2018 में उसने कोर्ट मैरेज किया। वह शादीशुदा है, इस बात की जानकारी उसने छुपाई। सच उस वक्त सामने आ गया, जब उसकी दो बेटियां और पत्नी जावेद की गिरफ्तारी की सूचना पर सदर थाना पहुंचीं। इसके बाद हंगामा हो गया। सात साल से पूनम को रामनगर में रखकर ठगी का धंधा करता रहा। उसने सभी लेनदेन अपनी तथाकथित पत्नी पूनम के खाते से की है।
थाने में ठगी के शिकार युवकों ने बताया कि पैसे लेने के बाद उसने फर्जी योगदान पत्र जारी कर दिया था। बकायदा इसने चार दिन तक विनय को दिल्ली रेलवे में टिकट काउंटर पर बैठाया। इसी तरह रोहित को सेना के कैंप में छह दिनों तक रखा। जब भेद खुला तो दोनों किसी तरह से बचकर वापस घर लौटे।
आरोपित जावेद के स्थानीय साथी निशांत और गौतम ने हजारीबाग के 16 युवकों से एसएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति युवक दो लाख 40 हजार रुपये लिए हैं। जावेद इन दोनों के बीच का माध्यम था। पूछताछ में जानकारी मिली कि रांची, हजारीबाग, रामगढ़ व धनबाद में इनका गिरोह है।





